Blog

  • बॉर्डर पर हुई फायरिंग में वन रक्षक सहित 6 की मौत, 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

    बॉर्डर पर हुई फायरिंग में वन रक्षक सहित 6 की मौत, 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

    गुवाहाटीः असम-मेघालय सीमा पर लकड़ी की तस्करी को रोके जाने के दौरान हिंसा भड़क गई। पश्चिम कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक इमदाद अली ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि असम वन विभाग ने मेघालय सीमा पर ट्रक को रोका था। ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए वन रक्षकों ने फायरिंग कर दी।

    अधिकारी ने आगे बताया कि फायरिंग में ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। वन रक्षकों ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, अन्य भागने में कामयाब रहे।हिंसा में वन रक्षक समेत 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि असम-मेघालय सीमा पर पुलिस ने अवैध लकड़ी के ट्रक को रोका था, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। एहतियात के तौरे पर 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

    अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में नजदीकी पुलिस थाना में जानकारी दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की। सुबह पांच बजे पुलिस के पहुंचते ही कुछ स्थानीय लोग हाथों में हथियार लिए वहां पहुंच गए। भीड़ ने तस्करों को छोड़े जाने की मांग को लेकर वन रक्षकों और पुलिस को घेर लिया। बचाव में भीड़ पर गोली चलानी पड़ी। गोलीबारी में वन रक्षक की मौत हो गई।

    उसके अलावा मेघालय के पांच लोगों की भी मौत हुई है। हिंसा में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वन रक्षक की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, एहतियात के तौर पर मेघालय के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। सीएम कोनराड संगमा ने बताया कि मामले में मेघालय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः नर्स मर्डर मामले में हुआ खुलासा, बर्खास्त ASI ने की थी हत्या, आरोपी फरार

    पंजाबः नर्स मर्डर मामले में हुआ खुलासा, बर्खास्त ASI ने की थी हत्या, आरोपी फरार

    मोहालीः गांव सोहाना में छप्पड़ (टोभे) के पास बीते 13 नवंबर को 23 वर्षीय युवती नर्स नसीब का शव छप्पड़ के पास से मिला था। जिसको लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या पंजाब पुलिस से बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने युवती के शव को सोहाना के छप्पड़ के पास फेंककर दिया था और फरार हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार नसीब की मौत गले की टूटी टूटने से हुई थी। उसका लगा घोंटा गया था, जिस वजह से गले की हड्डी टूट गई थी।

    मृतका नसीब स्टाफ नर्स थी। आरोपी रशप्रीत सिंह फेज-8 थाने में तैनात था। आरोपी पर डकैती का मामला दर्ज होने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। आरोपी की तलाश जारी है। बता दें कि पंचकूला में गैंगस्टरों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान बर्खास्त रशप्रीत सिंह की टांग पर गोली लगी थी, जिसके बाद उसे तरक्की देकर एएसआई बनाया गया था। पुलिस ने आरोपी रशप्रीत के खिलाफ सोहाना थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

    डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि रशप्रीत परिवार के साथ फरार जिसकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि रशप्रीत सिंह मृतका नसीब के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। हालांकि रशप्रीत पहले से ही शादीशुदा था लेकिन इसकी जानकारी नसीब को नहीं थी। पुलिस को मृतका नसीब के मोबाइल से दोनों की चैटिंग बरामद हुई है, जिससे उनके रिलेशनशिप का खुलाशा हुआ है। वहीं, रशप्रीत ही एक्टिवा पर उसका शव छप्पड़ के पास फेंक कर गया था, जिसका खुलासा सीसीटीवी कैमरे में हुआ था।

  • एसपी मोहित चावला ने बुर्जुग मोहन सिंह को किया सम्मानित

    एसपी मोहित चावला ने बुर्जुग मोहन सिंह को किया सम्मानित

    चुनाव के दौरान रात्रि गश्त कर पुलिस की कर रहे थे मद्द

    बददी/सचिन बैंसल: विधान सभा के चुनाव के दौरान पुलिस की मद्द करने वाले बुजुर्ग को एसपी बद्दी मोहित चावला ने सम्मानित किया। मोहित चावला ने बताया कि विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व रात्रि को जब वह एएसपी नरेंद्र कुमार के साथ रात्रि गश्त पर थे। तो उन्हें नालागढ़ के  बर्फानी चौक पर उनकी मुलाकात 80 वर्षीय  मोहन सिहं  से हुई। 
    वह मुस्तैदी से गश्त कर पुलिस की मदद कर रहे था।  जिस पर पुलिस अधीक्षक बद्दी ने पूछा की आपको डर नहीं लगता तो उन्होंने खुद को परमात्मा का बन्दा बतलाया और कहा  कि मुझे डर नहीं लगता  है तथा वह रात भर एसे ही नालागढ़ बाजार तथा इसके आस पास पडने वाले सभी मतदान केन्द्रों की निगरानी करते हैं । उनके इस जज्बे को सलाम करते हुऐ पुलिस अधीक्षक नेमोहन सिंह  को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया।  मोहन सिंह के इस नेक कार्य व निस्वार्थ सेवा के लिए बद्दी पुलिस उन्हें कर्म यौध्दा मानती है । उनकी यह हिम्मत, सेवाभाव व हौंसला युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है
  • जिला अपराध बैठक बददी में लंबित मामले निबटाने के निर्देश

    जिला अपराध बैठक बददी में लंबित मामले निबटाने के निर्देश

    अपने अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने को थाना प्रभारियों का हिदायत

    बददी/सचिन बैंसल: पुलिस जिला बददी की जिला अपराध बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बददी में एस.पी बददी मोहित चावला की अध्यक्षता में हुई जिसमें बीबीएन क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का खाका खींचा गया। बैठक में लंबित मामले निबटाने के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए तथा कहा कि इन मामलों में जो भी पेचीदगियां है उनको दूर किया जाए। मोहित चावला ने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक नागरिक की पूरी बात सुनी जाए और उस पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। एसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया वहीं पेंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम करने के निर्देश दिए।
    उन्होने लंबे समय से पेंडिंग प्रकरणों का निस्तारण, महिलाओं व बालकों पर अत्याचारों को रोकने, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने, हार्डकोर अपराधियों को समय-समय पर पाबंद करने सहित आवश्यक निर्देश दिए गए। एस.पी चावला ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अपराधों का ग्राफ नहीं बढऩा चाहिए और जो कदम उठाने जरुरी है वो वो तुरंत उठाए जाने चाहिए। उन्होने रात्रि गश्त तेज करने और अपराधों का त्वरित गति से निष्पादन करने के भी निर्देश दिये। शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय हो तथा थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित किया जायें।
    उन्होने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्त करें। क्राइम मीटिंग में जिले में घटित सभी लंबित मामले, महिला उत्पीडन, हत्या के मामले, आपराधिक मामले, चोरी व गृहभेदन तथा वाहन चोरी, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिली आदि मामलों की थानावार समीक्षा की तथा लंबित वारंट निष्पादन में और तेजी लाने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। लंबित अपराधो के निष्पादन में शिथिलता बरतने पर विचार व्यक्त करते हुए उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व बददी, उप मण्डल पुलिस अधिकारी बददी व नालागढ़, तथा समस्त थाना प्रभारी व प्रभारी पुलिस चौकी  ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला ने बैठक के दौरान उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को थानों में दर्ज अपराधिक मामलों का अवलोकन करके अन्वेषणाधीन मुकदमों की तफ्तीश शीघ्र अतिशीघ्र पुरी करने, अपने अपने क्षेत्राधिकार में गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था सम्बन्धित जरूरी निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रयवेक्ष्ण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को समय समय पर स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने बारे भी आदेश फरमाए ।
  • पंजाबः टेंडर घोटाले विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दो DFSCs किए गिरफ्तार

    पंजाबः टेंडर घोटाले विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दो DFSCs किए गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने आज लुधियाना की विभिन्न अनाज मंडियों में हुए टेंडर घोटाले में शामिल दो जिला खाद्य और नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) को गिरफ्तार किया है।

    इसके अलावा विजिलेंस ब्यूरो आरके सिंगला, उप निदेशक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पंकज कुमार उर्फ ​​मीनू मल्होत्रा ​​और इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​इंदी, दोनों पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के निजी सहायकों के साथ उन्हें भगोड़ा घोषित करने के खिलाफ अदालती कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

    बता दें कि टेंडर घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु जहां जेल में बंद है वहीं पूर्व डिप्टी डायरेक्टर आर के सिंगला जो इस मामले में नामजद है वह अभी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी है। पिछले माह कार्रवाई करते हुए विजिलेंस के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू की अगवाई में विजिलेंस की टीम राजगुरु नगर स्थित डिप्टी डायरेक्टर के घर पहुंचकर वहां छानबीन की थी।

    पूर्व मंत्री आशु पर डिप्टी डायरेक्टर आर के सिंगला के जरिये मंडियों से अनाज उठाने में टेंडर घोटाले का आरोप है। विजिलेंस द्वारा पकड़े गए ठेकेदार तेलू राम ने विजिलेंस को दिए बयान में कहा था कि उसने मंत्री को मिलने के लिए उनके पीए को रिश्वत दी थी और टेंडर लेने के लिए भी आर के सिंगला के जरिये मंत्री को लाखों रुपये दिए थे।

  • इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर पार्टी ”परिचय-2022” का आयोजन

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर पार्टी ”परिचय-2022” का आयोजन

    जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कैम्पस में 2022 के नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए एक फ्रेशर पार्टी  “परिचय-2022” का आयोजन किया गया। परिचय-2022 की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स), प्रो. राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर व  कोऑर्डिनेटर स्कूलस एंड कॉलेजेस), डॉ. धीरज बनाती, (डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन्स),  डॉ.अरजिंदर सिंह (प्रिंसिपल बी.एड कॉलेज)व सभी विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो गायन व सोलो डांस प्रस्तुत किया।
    एमबीए-प्रथम, एमसीए-प्रथम, बी कॉम-प्रथम, बीबीए-प्रथम, बीसीए-प्रथम, एमएलएस-प्रथम तथा बीएचएमसीटी-प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रैंप पर आकर्षक मॉडलिंग प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों के शानदार परिधान व आत्मविश्वास ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी विभागों के द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
     इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विश्वास दिलाया हैं कि हम विद्यार्थियों को प्रोफैशनल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
     डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (IHGI) कैम्पस में सभी नए विद्यार्थियों का अभिवादन किया और कहा कि इस इंस्टीट्यूशन की फैकल्टी  हमेशा उनका मार्गदर्शन करने के लिए नेविगेटर के रूप में काम करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का ज़िम्मेदार नागरिक बनने को कहा। उन्होंने इस तरह के शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए कल्चरल टीम तथा फेकल्टी की भी सराहना की।
    फ्रेशर्स पार्टी का रिजल्ट:
    मिस्टर फ्रेशर – (विकास, एमएलएस – प्रथम सेमेस्टर)
    मिस फ्रेशर – (हीना, बीबीए – प्रथम सेमेस्टर)
    मिस्टर हैंडसम – (राजवीर, एमएलएस – प्रथम सेमेस्टर)
    मिस चार्मिंग – (शिवानी, बीसीए – प्रथम सेमेस्टर)
    मिस्टर टैलेंटेड – (जसप्रीत, बीएचएमसीटी – प्रथम सेमेस्टर)
    मिस टैलेंटेड -(तानिया, बी.कॉम -पहला सेमेस्टर)
  • जालंधरः कल 5 घंटे का लगेगा Power Cut

    जालंधरः कल 5 घंटे का लगेगा Power Cut

    जालंधर/वरुणः शहर में कल यानि बुधवार काे कई इलाकों में 5 घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। दरअसल, 11केवी फीडर की मुरम्मत को लेकर बिजली बंद की जाएगी। पावरकाम के अनुसार बबरीक चौक के 11केवी फीडर की मुरम्मत को लेकर 5 घंटे बिजली बंद रहेगी।

    11केवी फीडर की मुरम्मत को लेकर ग्रोवर कालोनी, रसीला नगर, रोज गार्डन, दिलबाग नगर और दिलबाग नगर एक्सटेंशन में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पावरकाम का कहना है कि समय-समय पर फीडर की मुरम्मत करना बेहद जरुरी है। इससे पहले मंगलवार काे भी सर्जिकल कांप्लेक्स 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर विभिन्न इलाकों में बिजली पांच घंटे बंद रही। इस कारण कई स्थानाें पर पेयजल की आपूर्ति बाधित रही।

  • पंजाब: समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने वाले स्कूल को नोटिस जारी

    पंजाब: समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने वाले स्कूल को नोटिस जारी

    चंडीगढ़: पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर लुधियाना जिले के खन्ना शहर के मोहनपुर में स्थित एक निजी स्कूल ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल को वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने सम्बन्धी नोटिस जारी किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था कि तारीख़ 20-11-2022 को करवाए गए वार्षिक समारोह में केवल माता-पिता को ही बुलाया गया था और वार्षिक समारोह के कार्ड के साथ विद्याथियों के माता-पिता के लिए संलग्न स्लिप के द्वारा समारोह में दादा-दादी की एंट्री की मनाही की गई थी, जोकि हमारे सत्कार योग्य बुज़ुर्गों के प्रति अनादर की भावना दिखाता है।  

    स. बैंस ने कहा कि उन्होंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सम्बन्धी बनती कार्यवाही अमल में लाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत कोई अन्य निजी स्कूल न कर सके। विभाग द्वारा इस मामले सम्बन्धी स्कूल को दो दिनों के अंदर-अंदर जि़ला शिक्षा अधिकारी लुधियाना के द्वारा संबंधित कार्यालय को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

  • जालंधरः हथियारों को लेकर पुलिस का एक्शन, 391 लाइसेंस किए रद्द

    जालंधरः हथियारों को लेकर पुलिस का एक्शन, 391 लाइसेंस किए रद्द

    438 को कारण बताओ नोटिस किया गया जारी

    जालंधर/वरुण: पंजाब में मान सरकार गन कल्चर को लेकर सख्त हो गई है। हाल ही में सरकार ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की थी। जिसके तहत जिले में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें रद्द कर दिया है। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।पुलिस का कहना है कि अगर जारी किए गए नोटिस को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे।

    डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिले में करीब सात हजार हथियारों के लाइसेंस होल्डर है। पंजाब सरकार के निर्देशों पर ही जिले में हथियारों का लाइसेंस लेने वालों की समीक्षा की जा रही है। इसमें पुलिस विभाग व असला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है। बिना जरूरत कई लोग हथियारों के लाइसेंस हासिल कर चुके थे।

  • पंजाबः हथियारों की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने को लेकर 5 खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः हथियारों की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने को लेकर 5 खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    राजपुराः पंजाब सरकार ने शादी-विवाह पर हथियारों चलाने या सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड करने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन इसके बावजूद हथियारों को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड कर रहे है। वहीं कुछ शादी में हथियार का इस्तेमाल कर रहे है। बीते दो दिन में पुलिस ने शादी विवाह में हथियार चलाने को लेकर सख्ती से कार्रवाई की है। दरअसल, कपूरथला और अमृतसर में दो वीडियो शादी-विवाह दौरान हथियार चलाने की वायरल हुई थी। वहीं पटियाला में बीते दिन पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियारों की नुमाइश करने वाले 3 लोगों पर मामला दर्ज किया था।

    राजपुरा में आज फिर से दो और लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियारों से वीडियो डालने को लेकर मामला दर्ज किया है। पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आईडी पर हथियार के साथ भड़काऊ गीत लगाकर वीडियो बनाते थे। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए दो दिन में उक्त युवकों से .32 की रिवाल्वर और 12 बोर की गन बरामद की है। बीते दिन थाना त्रिपड़ी पुलिस ने सुखदीप सिंह निवासी रणजीत नगर व चतविंदर सिंह निवासी नागरा जिला पटियाला को नामजद किया था।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर चीमल सैडेला 0005 के नाम से आईडी बना रखी है। वहां हथियारों के साथ फोटो डालकर धमकाने वाली वीडियो अपलोड कर रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि वीडियो में दिखाई देने वाला असलहा सुखदीप सिंह के दोस्त चतविंदर सिंह का है। चतविंदर सिंह को काबू किया तो पता चला कि असलहा लाइसेंसी था, लेकिन इसकी वैधता खत्म हो चुकी थी।

    इसके बाद उसे भी नामजद कर लिया गया। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने इंस्टाग्राम पर 12 बोर की गन व पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करने वाले अमरिंदर सिंह निवासी जगतार नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम पर चहल अमरिंदर के नाम से आईडी बनाई हुई थी। असलहे के लाइसेंस की जांच की जा रही है।