Blog

  • Punjab News: नहर के पास सड़क हादसे में खड्ड में गिरी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर के पास सड़क हादसे में खड्ड में गिरी कार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा बाघापुराना में बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में चालक से कार बेकाबू हो गई। जिसके बाद नहर के पास कार खड्ड में गिर गई। इस घटना को लेकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नशे में धुत्त बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार गांव गिल की नहर के पास खड्ड में गिर गई।

    घटना के दौरान कार में मां-बेटा मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार मां–बेटा जगराओं से नथुवाला जा रहे थे। रास्ते में गांव गिल के पास अचानक 2 नौजवान मोटरसाइकिल पर सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने नशा किया हुआ था और लापरवाही से बाइक चला रहे थे।

    कार सवार ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह खड्ड में जा गिरी। गनीमत यह रही कि घटना में मां–बेटा सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से कार को खड्ड से बाहर निकाला गया। उल्लेखनीय है कि अगर खड्ड में पेड़ न होते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

  • Punjab News: बाइक सवार और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, देखें CCTV

    Punjab News: बाइक सवार और ऑटो में हुई भीषण टक्कर, देखें CCTV

    मोगाः जिले के अकाल सर रोड पर देर रात करीब 10.30 बजे एक इलेक्ट्रिक ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल बाइक सवार को समाज सेवा सोसाइटी के मेंबरों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

    Click Here To Watch Video

    घायल व्यक्ति की कोई पहचान नहीं हुई। वहीं हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्ट्रीट लाइटें बंद थी। ऐसे में अंधेरा ज्यादा होने के कारण ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गहरी चोटें लगने के कारण वह काफी देर तक वहीं पर बेसुध पड़ा रहा।

    दूसरी ओर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। मेयर ने बताया कि उन्हें करीब 10.30 बजे घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल की हालत काफी चिंता जनक बनी हुई है। घायल व्यक्ति की अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है।

     

  • Bigg Boss 19 में नजर आएगा यह शख्स, Salman Khan से है खास Connection

    Bigg Boss 19 में नजर आएगा यह शख्स, Salman Khan से है खास Connection

    बॉलीवुड: भारत का नंबर 1 रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द शुरु होने वाला है। 24 अगस्त से यह जियो हॉटस्टॉर और कर्लस पर आएगा। ऐसे में फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस यह जानने के लिए बहुत ही बेकरार हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवेज दरबार का नाम भी सामने आ गया है।

    बिग बॉस 19 में नजर आएंगे आवेज दरबार

    लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेंट क्रिएटर, डांसर आवेज दरबार भी इस साल बिग बॉस 19 में नजर आएंगे। शो के लिए उनका नाम कंफर्म है हालांकि आवेज ने या फिर मेकर्स ने अब तक इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। आवेज यदि बिग बॉस में आएंगे तो वो शो में अपनी चार्मिंग और ह्यूमरस पर्सनैलिटी से तड़का लगाएंगे। इंफ्लुएंस होने के तौर पर उनको कंटेंट की काफी समझ है। उन्हें यह अच्छे से पता है कि ऑडियंस क्या देखना चाहती है। उनका मजाकिया अंदाज शो को अच्छी टीआरपी देगा। इसके अलावा वो बहुत अच्छे डांसर भी हैं। ऐसे में वह शो में अपने डांस के साथ धमाल मचाएंगे।

    सलमान से है आवेज का खास कनेक्शन

    आवेज दरबार बिग बॉस 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान के देवर भी हैं। वो मशहूर म्यूजिशियन इस्माइल दरबार के बेटे हैं। सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में इस्माइल दरबार म्यूजिक डॉयरेक्टर के तौर पर नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उनका सलमान खान से भी बहुत अच्छा बॉन्ड है। ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से आने वाला है। शो कलर्स के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी आएगा। इस शो की थीम इस बार राजनीति से इंस्पायर्ड है। शो में घरवालों की सरकार चलेगी। बताया जा रहा है कि इस बार शो में ‘बिग बॉस’ नहीं बल्कि घरवाले ही सारे फैसले लेंगे। सलमान खान के इस शो में पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस के लिए यह शो बहुत ही मजेदार होने वाला है।  
  • Punjab News: 255 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 255 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देश पर डी एसपीडी की निगरानी में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि गुरमुख सिंह उर्फ अजय उर्फ बोगा हेरोइन सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है।

    जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना स्थल पर दबिश दी और मौके पर आरोपी को काबू करके तालाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी दौरान व्यक्ति की जेब से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उसके नशा तस्करी नेटवर्क के बारे में आगे पूछताछ की जा सके।

     

  • Jalandhar News: भैरों बाजार में Sasti Hatti Shop पर GST विभाग की Raid, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भैरों बाजार में Sasti Hatti Shop पर GST विभाग की Raid, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के सबसे व्यस्त भैरों बाजार में आज जीएसटी विभाग ने दबिश दी। दरअसल, जीएसटी विभाग की टीम ने सस्ती हट्टी की दुकान पर रेड की। इस दौरान दिन दहाड़े दुकान का शटर नीचे करके दस्तावेज खंगाले गए। जीएसटी विभाग की कार्रवाई के दौरान किसी भी कर्मी को बाहर नहीं जाने दिया गया, वहीं किसी ग्राहक को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। काफी देर तक चली जांच के बाद जीएसटी विभाग की टीम कुछ दस्तावेज साथ ले गई।

    मामले की जानकारी देते हुए महिला अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में मौजूद अधिकारी जसकरण सिंह बराड़ के आदेशों पर आज दुकान पर दस्तावेज खंगाले गए है। जांच को लेकर और दस्तावेजों को लेकर अधिकारी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग को बिना बिल के दुकान पर ग्राहकों को सामान बेचने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर दबिश दी गई है। इस कार्रवाई को लेकर अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

  • महिला ने निगला ज़हरीला पदार्थ, सास ससुर पर परेशान करने के आरोप

    महिला ने निगला ज़हरीला पदार्थ, सास ससुर पर परेशान करने के आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव अप्पर बसाल की महिला ने कोई ज़हरीला पदार्थ निगल लिया जिसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। महिला ने सास ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

    पुलिस को दी शिकायत में जीत राम निवासी गांव नारी ने अपनी शिकायत में बताया कि इसने अपनी सबसे वड़ी वेटी की शादी गांव अप्पर वसाल में प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश के साथ की थी, जिसके दो बच्चे हैं । इसका दामाद विदेश में रहता है तथा इसकी वेटी अपने सास ससुर से अलग रहती है। लेकिन फिर भी इसकी वेटी के सास-ससुर, ओम प्रकाश व कशमीरो देवी ने उसे तंग करते हैं। बीती शाम करीब 7.00 बजे मेरे दोहते ने इसे फोन करके बताया कि सास ससुर ने इसकी वेटी के साथ लड़ाई झगड़ा किया और कहा कि घर छोड़ कर चले जाओ । जिस पर इसकी पुत्री एकदम स्कूटी लेकर वहां से चली गई । इतनी बात सुन कर यह टक्का पुल पर पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी अनीता देवी अपनी स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी करके साथ में बैठी हुई थी और उस ने बताया कि सास ससुर के लडाई झगडा से तंग आकर जहरीली दवाई खा ली है । जिसे उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना दाखिल करवाया गया है।

    वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर ओम प्रकाश व कशमीरो देवी निवासी अप्पर बसाल के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Kidnapping मामले में हुआ खुलासा, 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Kidnapping मामले में हुआ खुलासा, 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बड़ी मात्रा में ड्रग्स, ड्रग मनी, डॉलर, हथियार और कार बरामद

    लुधियानाः पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों की गुत्थी को सुलझाते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स, रुपये, डॉलर, हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि पहले मामले में एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे पैसे और अन्य सामान लूटने के मामले को सुलझाया। खास बात यह है कि इस घटना को अंजाम देने वाले पीड़ित के मामा और उसके अन्य साथी थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित वेस्टर्न यूनियन में काम करता था और काम से वापिस आते वक्त आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 15 लाख रुपये नकद, 694 डॉलर और एक कार बरामद की है। दूसरे मामले में पुलिस ने वाहनों के रिम खोलने के मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के टायर और रिम और एक वाहन बरामद किया है। तीसरे मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग एक किलो हेरोइन, पिस्तौल, ड्रग मनी और एक वाहन बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
  • Jalandhar News: बारिश से लोगों को मिली उमस से राहत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश से लोगों को मिली उमस से राहत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के कई इलाकों में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसी बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोलने का फैसला लिया है। बीबीएमबी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आज दोपहर से क्रमबद्ध तरीके से भाखड़ा डैम के गेट खोले जा रहे हैं।

    दूसरी ओर हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है,जिससे हिमाचल पंजाब सीमा पर बने डैम में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,वही दूसरी ओर पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं से हो रही तेज बारिश से दिन ओर रात के तापमान कमी आई है। पहाड़ी क्षेत्रों के बाद पंजाब के मैदानी इलाकों पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इसी कारण पंजाब में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश से तामपान में गिरावट दर्ज होने के पूरे आसार है। वहीं शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है और कई जगह तेज हवाओं से आसमान में काले बादल छा गए। वहीं भादो के महीने में कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं तेज हवाओं के साथ धूप भी निकली हुई है। शहर में कई जगह आज दोपहर बारिश हुई।तापमान में आई गिरावट से सर्द ऋतु जल्द आने के आसार बनते जा रहे है।

  • भूमि रिकॉर्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क- एडीसी

    भूमि रिकॉर्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क- एडीसी

    ऊना/सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना, महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी है कि जिला में भू-मालिकों की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को उनके आधार और मोबाइल नंबर से जोड़ने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुलभ बनाना है।

    एडीसी ने बताया कि जिला ऊना में अभी भी कई भू-मालिकों की आधार और मोबाइल सीडिंग का कार्य शेष है। उन्होंने सभी भू-मालिकों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र अपने क्षेत्र के संबंधित पटवारी से संपर्क करें और अपनी भूमि की आधार व मोबाइल सीडिंग की प्रक्रिया को पूर्ण करवाएं। पटवारी के पास जाते समय अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना सुनिश्चित करें ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Punjab News: Advocate पर हमला करके कार सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Advocate पर हमला करके कार सवार फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ कोर्ट में वकील पर हमला करने की घटना सामने आई है। जहां नकूल कपूर पर कार सवार हमलावर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद व्यक्ति मौके से फरार हो गया। घटना में एडवोकेट घायल हो गया और उसे स्थानीय कर्मियों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित वकील का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरी ओर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दीप शर्मा और एडवोकेट अमित राज ने इस घटना की निंदा करते हुए वकीलों की सुरक्षा की मांग की है और वकीलों ने इस मामले को लेकर हड़ताल कर दी है।

    घटना स्थल पर मौजूद अन्य एडवोकेट ने बताया कि वकील नकूल कपूर जब कोर्ट आ रहे थे, रॉंग साइड पर एक ऑपोलो कार आई, जिसके बाद कार से बाहर निकले अज्ञात व्यक्तियों ने नकूल कपूर पर जानलेवा हमला कर दिया। वकील नकूल कपूर होंडा सिटी कार खड़ी करके कोर्ट आ रहे थे। वकील दीपक शर्मा ने कहा कि हमलावारों ने नकूल कपूर की होंडा सिटी कार के शीशे भी तोड़ दिए। आरोप है कि वकील नकूल कपूर की सोने की चैन भी नहीं है, जो उन्होंने गले में पहनी थी।