Blog

  • Punjab : थाने के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस मुलाजिम पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : थाने के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस मुलाजिम पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी थाने के बाहर उस समय हंगामा मच गया। जब दो अलग-अलग पक्ष एक पारिवारिक मुद्दे को लेकर थाने पहुंच गए। लेकिन थाने में मौजूद एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि जब वे बात कर रहे थे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें धक्का दे दिया और अंदर जाकर उनकी पिटाई कर दी।

    इसके बाद माहौल गरमा गया और परिवार के लोग गुस्से में वहां आ गए। जब थाना प्रभारी पहुंचे तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अंदर बैठे और परिवार के सदस्यों के साथ समझौता करें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दिया है। इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए है। एसएचओ ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • अवैध खनन करने पर दो वाहनों पर जुर्माना

    अवैध खनन करने पर दो वाहनों पर जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने दो वाहनों पर जुर्माना डाला है। पुलिस को इस चालान में जुर्माने के रूप में 11200 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 110 वाहनों के भी शुक्रवार को चालान किए गए। इनमें से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों से 13700 रूपए बरामद किए हैं।
  • पानी के लिए रामनगर ठठल में झड़प

    पानी के लिए रामनगर ठठल में झड़प

    ऊना/सुशील पंडित : खेतों से पानी की निकासी को लेकर अम्ब तहसील के रामनगर ठठल गांव में दो परिवार आपस में झगड़ पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 13 जुलाई की है। अम्ब पुलिस को शिकायत देने वाले राजेश कुमार पुत्र सत्य प्रकाश ने अपने ही गांव के सतपाल, हितान्श, रोहित, अशोक और टीनू पर आरोप लगाया कि 13 जुलाई को उसने अपने खेतो में पानी निकासी के लिए नाली बनाई थी जिसे आरोपियों ने बंद कर दिया। जब राजेश ने नाली बंद करने की वजह जाननी चाही तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। अस्पताल में मारपीट होने की पुष्टि के बाद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • गोंदपुरः घर में घुसकर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज

    गोंदपुरः घर में घुसकर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली तहसील के गोंदपुर जयचंद गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली थाने में पहुंची शिकायत में गोंदपुर जयचंद निवासी कमला देवी पत्नी सुखदेव शर्मा ने दावा किया है कि शुक्रवार को जिस समय उसका बेटा विशाल ड्यूटी पर था तब चार पांच लड़के उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और विशाल को ढूंढने लगे। गालियां निकालते हुए उन्होंने कमला देवी से कहा कि कहां है तुम्हारा बेटा। यदि मिल गया तो मार डालेंगे।

    कमला देवी ने आरोप लगाया है कि लड़कों ने उनके घर के सामान को तोड़ना शुरू कर दिया जिससे वह भयभीत हो गई। कमला देवी ने एक हमलावर की पहचान कर ली है। उसका दावा है कि तोड़फोड़ और बेटे को जान से मारने की धमकी देने वाले चार पांच लड़कों में एक गढ़शंकर के पंडोरी गांव का रहने वाला भी था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है। हरोली थाने में उसके विरुद्ध पांच अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    अभ्यर्थी सादे कागज पर 9 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी केंद्र तनोह, नेरी, अघलौर, तही, सरोह, पिपलू, भलौण, बलदोह, पंजोडा, बडूही-1 और नलवाडी में आंगनबाड़ी वर्करों का एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र डोलू, अलसाहन, रछोह, चपलाह, टकोली-1, टकोली-2, जोल, छपरोह, टीहरा-1, सकौण, सन्हाल, त्यार-1, धरैत डैम, तनोह, तुरेटा, त्यासर, चैकी-1, बडूहा-1, दनोह, हटली केसरू, बग्गी, कोटला, भलेती, कुसाणा रणौता और चैगाठ में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रूपेश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों के 11 और सहायिकाओं के 25 पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 9 अगस्त सायं 5 बजे तक सादे कागज पर अपना आवेदन बाल विकास अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं।

    योग्यता एवं मानदंड
    रूपेश ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 9 अगस्त, 2024 तक 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसकास प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/ तहसीलदार/ कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/ अभ्यर्थी से आवेदन/ दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा।

    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
    उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10$2 के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें 10$2 में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ आंगनवाड़ी सहायिका/ बाल सेविका/ बालवाड़ी शिक्षक/ नर्सरी शिक्षक/ सिलाई शिक्षक/ ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा।

    40 प्रतिषत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससी/ एसटी/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी, बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • Punjab : किसान समस्यों को लेकर पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को सौंपेंगे मांगपत्र, देखें वीडियो

    Punjab : किसान समस्यों को लेकर पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को सौंपेंगे मांगपत्र, देखें वीडियो

    मोगा। शहर में सरकार द्वारा किसानों को मिल रही है मिलावटी DAP खाद और बिजली सप्लाई को लेकर मोगा में आज पंजाब किसान यूनियन कादिया ने सूबा प्रधान हरमीत सिंह कादिया की अगुवाई में एक एहम मीटिंग की गई। जिसके बाद इस मीटिंग में यह फैसला किया गया कि किसानों को जो DAP की खाद मिलावटी मिली है उससे किसानों का नुकसान हुआ है। जहां, पंजाब में अभी बारिश भी कम हुई है और बिजली की सप्लाई भी पूरी नहीं मिल पा रही है।

    मुद्दों को लेकर अब किसान यूनियन कादिया पूरे पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को मांग पत्र सौंपेंगे। वहीं, पंजाब प्रधान हरमीत सिंह कादिया ने कहा की किसानों को बिजली सप्लाई को लेकर आ रही है दिक्कतों का हल किया जाए। अभी बिजली की सप्लाई 5..7 घंटे ही मिल रही है। अभी तक बारिश कम होने से बिजली की डिमांड बढ़ गई है और सरकार किसानों को बिजली की सप्लाई पूरी दे। जिससे किसानों की समस्या हल हो।

  • Punjab: 1.05 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 1.05 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : एसएसपी दीपक पारिक के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1.05 किलो ग्राम हेरोइन, दो कारें और 2 लाख 65 हजार ड्रग मनी बरामद की है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना के आधार पर पता चला कि बठिंडा का रहने वाला तरसेम सिंह उर्फ़ सोमा नशे के कारोबार में संलिप्त है।  वह ग्राहकों को छोटी छोटी क्वांटिटी मे नशा सप्लाई करता है। इस कारोबार में सोमा के साथ उसका एक रिश्तेदार कर्णप्रीत सिंह वासी काठगढ़ भी शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
    पूछताछ के दौरान आरोपी सोम ने बताया कि वह नशे की खेप काठगढ़ में रहने वाले गणेश सिंह से लेकर आता है। पुलिस ने गणेश को भी काबू कर लिया। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि गणेश के ऊपर पहले भी नशे की सप्लाई को लेकर मामले दर्ज है। पुलिस ने गणेश को भी काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के उपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
  • फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    कृषि विभाग के सभी विकास खंड कार्यालयों में उपलब्ध हैे कौराजेन

    ऊना/ सुशील पंडित : मक्की को बचाने के लिए कृषि विभाग के पास कौराजेन कीटनाशक सभी विकास खंडों में उपलब्ध है। कौराजेन का पहला स्प्रे बुआई के दस दिन बाद मक्की के पत्तों के भंवर में करें। स्प्रे को सुबह के शुरुआती घंटों में या शाम के समय में करना चाहिए और स्प्रे नोजल को पत्ती भंवर की ओर रखा जाना चाहिए, जिसमें लार्वा आमतौर पर फीड करते हैं। बुआई के 18-22 दिन के बाद स्प्रे को दोहरायें।

    यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने कहा कि खरीफ मक्का की फसल में फॉल आर्मी वर्म का अधिक प्रकोप दिखाई दे रहा है। इसका अधिक प्रकोप होने पर फसल को एक ही रात में भारी नुकसान पहुंचा सकता है। इस कीट की व्यस्क मादा मोथ पौधों की पत्तियों और तनों पर अण्डे देती है। एक बार में मादा 50-200 अण्डे देती है। यह अण्डे 3-4 दिन में फूट जाते हैं तथा इनसे निकलने वाले लार्वा 14-22 दिन तक इस अवस्था में रहते हैं। कीट के लार्वा के जीवन चक्र की तीसरी अवस्था तक इसकी पहचान करना मुश्किल है, लेकिन चैथी अवस्था में इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

    डॉ. धीमान ने कहा कि चैथी अवस्था में लार्वा के सिर पर अंग्रेजी के उल्टे ‘वाई’ आकार का सफेद निशान दिखाई देता है। इसके लार्वा पौधों की पत्तियों को खुरचकर खाता है जिससे पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देती हैं। जैसे-जैसे लार्वा बड़ा होता है, पौधों की ऊपरी पत्तियों को खाता है और बाद में पौधों के भुट्टे में घुसकर अपना भोजन प्राप्त करता है। उप-निदेशक ने कहा कि यह कीट बहु फसल भक्षी है, जो 80 से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचाता है। अगर समय रहते फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान कर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में मक्का एवं अन्य फसलों में भारी तबाही हो सकती है। फसल के लिए लार्वा अवस्था हानिकारक होती है। परन्तु कीट के सम्पूर्ण नियंत्रण हेतु इसके जीवन काल की हर अवस्था को नष्ट करना जरूरी है। उन्होंने किसानों से कहा कि भूमि की गहरी जुताई करें, ताकि कीट की लार्वा अवस्था या प्यूपा भूमि में गहरा दब जाए।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विकास खंड अम्ब, विषयवाद विशेषज्ञ रमेश लाल मोबाइल नम्बर 9418004250, विकास खंड बंगाणा में सतपाल धीमान मोबाइल नम्बर 9418160124, विकास खंड गगरेट में नवदीप कौंडल मोबाइल नम्बर 8219170865, विकास खंड हरोली में लेखराज संधू मोबाइल नम्बर 9816206687 और विकास खंड ऊना में प्यारो देवी मोबाइल नम्बर 8628945916 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

    राजनीति में जनसेवा और जनकल्याण ही मेरा ध्येय : मुकेश अग्निहोत्री

    हरोली की बीटन पंचायत में स्थित स्वामी अभेदानंद महाराज (ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया के विविध निर्माण कार्यों के लिए दिए 25 लाख

    बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा, कुटिया के लिए बनेगा 25 हजार लीटर का पानी का टैंक

    58 लाख से निखरेगा बीटन खेल मैदान

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में जनसेवा और जन कल्याण ही उनका ध्येय है। लोगों के साथ और स्नेह के बूते वे पूरी तन्मयता से इसके लिए काम में लगे हैं।

    अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की बीटन पंचायत में स्वामी अभेदानंद महाराज(ब्रह्मलीन)समाधि वाली कुटिया में स्वामी के 25वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में रखे 5 दिवसीय आयोजन के समापन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। 16 से 20 जुलाई तक हुए इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न स्थलों से पधारे साधु-संतोें तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ विभिन्न जगहों से आए श्रद्धालुओं ने अखंड पाठ तथा गरीबदासी महायज्ञ जैसे दिव्य आयोजनों में भाग लिया।

    मुकेश अग्निहोत्री ने समापन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। यहां लोगों में साधु संतों का बहुत सम्मान है। ऊना जिला भी महान संतों की पवित्र स्थली है। उन्होंने कहा कि बीटन में सम्मानित संत समाज और श्रद्धालुओं के इस महा समागम का हिस्सा बनकर वे धन्य हुए हैं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पावन स्थल जिस प्रकार सबके लिए धर्म-आस्था का प्रतीक और सद मार्गदर्शन का स्थान है, आगे इसकी ख्याति और फैलेगी, जिससे और भी बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अभेदानंद महाराज(ब्रह्मलीन) समाधि वाली कुटिया में विविध निर्माण कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने वहां 25 हज़ार लीटर क्षमता का पानी का टैंक बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की याद में समाधि वाली कुटिया को अपनी ओर से 1.51 लाख रुपये भी भेंट किए। इस मौके उन्होंने बीटन में 63 केवी क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा भी की। बता दें, इससे पूर्व में भी अग्निहोत्री ने समाधि वाली कुटिया में सामुदायिक भवन के निर्माण केे लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए थे।

    इससे पहले अग्निहोत्री ने समाधि वाली कुटिया में शीश नवाया और सभी प्रदेश वासियों के सुखद जीवन और खुशहाली की कामना की।

    ये रहे उपस्थित
    इस मौके समाधि वाली कुटिया के स्वामी नित्यानंद रमताराम महाराज ने उप मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाधि वाली कुटिया के स्वामी अतुल कृष्ण सहित तमाम संत समाज, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम हारोली राजीव ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस पार्टी के जिला ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, एचआरटीसी के डीएम अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    बीटन खेल मैदान के सुधार कार्य का लिया जायजा, पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का भी किया निरीक्षण
    इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने बीटन में खेल मैदान के सुधार कार्य का जायजा लिया। इस कार्य के लिए उन्होंने पहले ही 58 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। यह धनराशि मैदान के सुधार, चार दीवारी के निर्माण तथा वहां अन्य सुविधाएं विकसित करने पर खर्ची जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य आरंभ करने के लिए एनओसी समेत सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोंदपुर जयचंद में हरिजन बस्ती बस स्टॉपेज पर रेन शल्टर बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पूबोवाल में तालाब के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा इसे लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, हमलावारों ने परिजनों को पीटा, अवैध शराब रोकने का मामला, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, हमलावारों ने परिजनों को पीटा, अवैध शराब रोकने का मामला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव नोरंग के सियाल में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के चलते हमलावारोंने उन पर हमला किया है। परिवार का आरोप है कि उक्त शराब के रोकने पर गुरपाल सिंह नामक व्यक्ति ने बाहर से गुंडे बुलाकर उन पर हमला किया और हवाई फायरिंग की। इस घटना में 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    परिजनों का आरोप है कि गांव वासियों के इकट्ठे होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन उससे पहले पुलिस आरोपियों के दवाब के चलते कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। परिजनों का आरोप हैकि एक ओर सरकार नशे को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं इलाके में अवैध शराब बेचने वालों के इतने हौंसले बुलंद है कि अगर उन्हें कोई अवैध शराब बेचने से रोकता है तो उनके द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करते हुए हवाई फायरिंग की जाती है। वहीं आरोप है कि बाहर के हमलावारों को बुलाकर उन पर हमला किया जाता है। परिवार ने कहा कि घटना की सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। परिवार का आरोप है कि हमलावारों द्वारा पर उन पर ईंट-पत्थरों से भी हमला किया गया।

    परिजनों का आरोप है कि घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस का रवैया शराब विक्रेताओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रहा। परिजनो ने आरोप लगाते हुए कहाकि जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने एकत्रित होकर थाने के बाहर धरना देने का एलान कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।