Blog

  • Punjab: प्रेमी संग घर से भागी बहू, Car और Gold भी ले गई, देखें वीडियो

    Punjab: प्रेमी संग घर से भागी बहू, Car और Gold भी ले गई, देखें वीडियो

    सास-ससुर को खाने में नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, गिरफ़्तार

    अमृतसरः सास-ससुर को बेहोश कर बहू के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। जाते समय बहू सोना, पासपोर्ट, एटीएम और गाड़ी भी ले गई। पुलिस ने  कार्रवाई कर बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामला थाना रमदास के अंतर्गत आने वाले गांव अवान का है। जहां एक बहू ने रात में अपने सास-ससुर को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। उनके बेहोश होने के बाद आशिक संघ घर से भाग गई।   जाते हुए बहू घर से 8 लाख 63 हजार का सोना, 2 पासपोर्ट, 4 एटीएम ले गई। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने दोनों से सोने के आभूषण, पासपोर्ट और एटीएम कार्ड बरामद कर लिए है। उन्होंने बताया कि लड़की का पति विदेश में रहता था।
  • Jalandhar News: LPU के चांसलर और सासंद अशोक मित्तल बनें SPA के सदस्य

    Jalandhar News: LPU के चांसलर और सासंद अशोक मित्तल बनें SPA के सदस्य

    जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और आप पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को उप राष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) की प्रतिष्ठित परिषद के तौर पर सदस्य नियुक्त किया गया। उपराष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति शिक्षा, योजना और आर्किटेक्चर में सदस्यता मिलने पर डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि (एसपीए) परिषद में सदस्य के तौर पर काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

    भारत सरकार के शिक्षा मंत्री और एसपीए परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान द्वारा भी डॉ. मित्तल को इसके लिए शुभकामनाएं दी गई और देश की शिक्षा को आगे ले जाने को कहा। गौर हो कि प्लानिंग और आर्किटेक्चर विद्यालय संसद के एक अधिनियम के माध्यम से बनाया गया है।

    यह भारत में आर्किटेक्चर के लिए प्रमुख संस्थान हैं। फिलहाल स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के देश में 3 परिसर है। जिसमें एक नई दिल्ली, दूसरा भोपाल एमपी और आखिरी विजयवाड़ा में है। ऐसे में सरकार इसका और विस्तार करना चाहती है। स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं। जो कि नियोजन, आर्किटेक्चर और डिजाइन क्षेत्र में की पढ़ाई को लेकर सबसे आगे है।

  • तेज रफ्तार Car ने सब इंस्पेक्टर को कुचला

    तेज रफ्तार Car ने सब इंस्पेक्टर को कुचला

    नई दिल्ली – तेज रफ्तार से हादसे होने का मामला आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला नोएडा से सामने आया है। जहां ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को कुचलने की खबर सामने आई है। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान जय प्रकाश सिंह के तौर पर हुई है।

    जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रजनीगंधा चौराहे पर ड्यूटी पर था। तभी एक संदिग्ध गाड़ी की सूचना मिली।जिसके बाद सूचना वाली xuv 500 गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तो तेज रफ्तार गाड़ी सवार भागने का प्रयास करने लगा। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह ने स्कूटी से लिफ्ट लेकर गाड़ी का पीछा किया और अट्टा रेड लाइट के पास ओवरटेक कर गाड़ी रोकनी चाही।

    लेकिन गाड़ी चालक ने स्कूटी में टक्कर मार और सब इंस्पैक्टर को रौंदते समय भागने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी स्कूटी में फंस गई। आरोपी गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और गाड़ी जब्त कर ली है।

  • Jalandhar-Ludhiana सहित इन जिलों में सैलून मालिकों को प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए Notice, देखें वीडियो

    Jalandhar-Ludhiana सहित इन जिलों में सैलून मालिकों को प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए Notice, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब प्रदूषण बोर्ड ने राज्य के बड़े शहरों में चल रहे सैलून के मालिकों को नोटिस भेजकर उनके द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के बारे में जानकारी मांगी है। मामले की जानकारी देते हुए प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन प्रोफेसर आदर्श पाल विगन ने कहा कि आज के आधुनिक युग में सैलून में मेकअप और कटिंग करवाने के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते सैलून में कलर के इस्तेमाल में होने वाली डाई और अन्य रसायन जल प्रदूषण फैला रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यह बात सुनकर शायद अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है कि कटे हुए बाल भी वायु प्रदूषण का कारण बन रहे हैं। प्रोफेसर ने कहा कि हमारी टीमों की ओर से अचानक सैलूनों में की गई चैकिंग दौरान ये आंकड़े सामने आए हैं। प्रोफेसर ने कहा कि फिलहाल हमने इन सैलून मालिकों से 2 सितंबर तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

    जिसके तहत जब वे हमारे पास आएंगे तो उन्हें प्रदूषण से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैलूर मालिकों को समझाया जाएगा कि वे जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण को रोकने में कैसे हमारी मदद कर सकते हैं।प्रोफेसर ने कहा कि अगर वह इसके बाद भी हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो इन सैलून के बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बालों को कलर करने के दौरान और काटने के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले ब्लेड तक भी प्रदूषण का कारण बनते है।

    उन्होंने कहा कि प्रदूषण बोर्ड पंजाब में प्रदूषण को खत्म करने के लिए विभिन्न स्रोतों पर कार्रवाई कर रहा है। प्रोफेसर ने बताया कि जब हमारे विभाग की टीमों द्वारा जालंधर, मोहाली, अमृतसर और लुधियाना के बीच सैलून में जाकर अचानक चैकिंग की गई तो ये बातें सामने आईं कि सैलून प्रदूषण फैलाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

  • Punjab: शराब के ठेके को लेकर हुआ विवाद, पहुंचे निहंग सिंह, देखे वीडियो

    Punjab: शराब के ठेके को लेकर हुआ विवाद, पहुंचे निहंग सिंह, देखे वीडियो

    बठिंडाः शहर के सहिबज़ादा अजीत सिंह रोड़ पर शराब का ठेका खुलने को लेकर दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने इस ठेके को बंद करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा की हम इस रोड़ पर ठेका नहीं खुलने देगें। इसे बंद करवाने के लिए सभी दुकानदारों ने एक मत्ता भी पास किया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के साहिबज़ादा अजीत सिंह रोड़ पर शराब का ठेका खुलने को लेकर दुकानदारों ओर लोगों में रोष पाया जा रहा है। दुकानदारों ने कहा कि यह रोड़ साहिबज़ादा अजीत सिंह के नाम पर बनाई गई है, इस रोड़ पर हम शराब का ठेका नहीं खुलने देगें।

    इस मामले में जिन्होंने शराब का ठेका खोलने के लिए दुकान किराए पर दी थी, उन्होंने कहा कि आप सभी दुकानदार एक मत्ते पर साईन कर दें, मैं यह मत्ता ठेकेदार को सौंप दूंगा। मौके पर पहुंचे सिख जत्थेबंदियां के आगू ने इस शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए वहां पर मौजूद सभी दुकानदारों को एक मत्ते पर साईन करने को कहा ओर शराब के ठेके को बंद करवाने की बात कही।

  • Punjab: Emergency Film को लेकर शिरोमणि कमेटी ने जताया विरोध, लिखा पत्र, देखें वीडियो

    Punjab: Emergency Film को लेकर शिरोमणि कमेटी ने जताया विरोध, लिखा पत्र, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्क पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंगना अक्सर विवादों में रहती हैं। वह किसी न तरह की गलत टिप्पणी करके लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। कंगना की इमरजेंसी फिल्म जिसका ट्रेलर देखा गया। जिसमें सिखों से जुड़ी धार्मिक शख्सियतों को दिखाया गया है। जिसमें संत जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाले के साथ-साथ सिखों की छवी को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। कई तरह की झूठी घोषणाएं की गई है।

    इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव और दूसरा सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन प्रसन्न जोशी को लिखा गया है। जिसके माध्यम से इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्में न बनाई जाए जिसमें सिखों कि छवी को बदनाम किया जा रहा हो। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है।

  • Punjab News: Ambulance और Car में हुई भीषण टक्कर, मरीज की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Ambulance और Car में हुई भीषण टक्कर, मरीज की मौत, देखें वीडियो

    हादसे में 8 घायल, Ambulance ने खाई कई पलटियां

    मोगाः कस्बा बाघापुराना के नजदीक गांव राजोआना के बस स्टैंड के पास एम्बुलेंस और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक थाकि हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज की मौत हो गई। वहीं घटना में 8 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मरीज की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मरीज को बठिंडा एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया था। जिसके चलते एम्बुलेंस चालक मरीज की मोगा से बठिंडा एम्स अस्पताल लेकर जा रहा था। इस दौरान बस स्टैंड के पास के मारुति सुजुकी कार और अन्य कार एक की ओर जा रही थी कि मरुति सवार कार चालक ने अचानक टर्न ले लिया। जिस दौरान पीछे से आ रही एंबुलेस के साथ कार चालक की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान एम्बुलेंस ने सड़क पर कई पलटियां खाई। घटना दौरान एम्बुलेंस में सवार मरीज की मौत हो गई, वहीं एम्बुलेंस चालक सहित मरीज के परिजन हादसे में घायल हो गए। दूसरी ओर कार में सवार लोग भी घायल हुए है। वही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और कार की जोदरार टक्कर होने से एम्बुलेंस पलट गई। घटना दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उस दौरान मरी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार घायल हुए 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं सिविल अस्पताल की डॉक्टर कोमल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल 8 मरीज अस्पताल में आए है। इस घटना में एम्बुलेंस मे सवार मरीज की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य घायलों का ईलाज चल रहा है।
  • Jalandhar News:  बेकरी से Cake लेने आई महिला की Activa की डिग्गी से बैग लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: बेकरी से Cake लेने आई महिला की Activa की डिग्गी से बैग लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: थाना दो के अंतर्गत आते भगवान वाल्मीकि गेट के पास महिला बच्चों के लिए बेकरी से केक लेने के लिए गई। इस दौरान जब वह दुकान से केक ले रही थी तभी चोर एक्टिवा के पास आए और एक्टिवा की डिग्गी खोलकर उसमें से बैग निकाल कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को दी चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई।

    मोहल्ला करार खां की रहने वाली जैस्मीन कौर नरूला ने बताया कि वह बच्चों के लिए बेकरी से केक लेने के लिए गई थी। वह बेकरी में जाने से पहले एक्टिवा को बाहर लगाकर चली गई। वह समान लेने के करीब 10 मिनट बाद वह वापस लौटी तो उसकी एक्टिवा की डिग्गी खुली हुई थी। जब उसमें डिग्गी में देखा बैग गायब था। इस दौरान चोर एक्टिवा की डिग्गी में पड़े बैग को चुराकर फरार हो चुका था। उसने बताया बैग में करीब 15 हजार रुपये नगदी और दस्तावेज है।

    चोरी के बाद उसने आस पास चोर को ढूंढने के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद उसने चोरी के शिकायत थाना दो की पुलिस को 2 चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि जिस तरह आए दिनी चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। उससे साफ जाहिर होता है कि उसने चोरों के मन में पुलिस का डर नहीं रहा है। पुलिस को अपनी गश्त बढानी चाहिए ताकि चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और वारदातें कम हो सके।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी हुआ लापता, जाने मामला

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी हुआ लापता, जाने मामला

    लुधियाना – कारोबारी के लापता होने की खबर सामने आई है। घर से फैक्ट्री गया हौजरी कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता कारोबारी की पहचान साजन मल्होत्रा के तौर पर हुई है। साजन की फैक्ट्री गणेश नगर में है। परिवार मुताबिक उनका बेटा महिला स्वेटर बनाने का काम करता था। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे किसी को कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस कारोबारी को ढंढूने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी पुलिस के हाथ भी कुछ नहीं लगा। साजन के रिश्तेदार रजिंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह साजन घर से यह कह कर गया था कि वह फैक्ट्री में नाइट लगा रहे कर्मचारियों की छुट्टी करवाने जा रहा है। लेकिन जब वह 12 बजे तक घर वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसके मोबाइल पर संर्पक किया तो साजन का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

    जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने सभी रिश्तेदारों के घरों पर भी पूछताछ की। लेकिन साजन का कही कुछ पता नहीं चला। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिको भी सूचित किया है। ट्रांसपोर्ट नगर नजदीक उसे सीसीटीवी में जाते हुए देखा गया है। परिवार मुताबिक उनका बेटा महिला स्वेटर बनाने का काम करता था। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसकर हमलावारों ने चलाई गोलिया, एक घायल, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसकर हमलावारों ने चलाई गोलिया, एक घायल, देखें CCTV

    अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन राज्य में गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गांव दरबुर्जी से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े घर में घुसकर दो युवकों ने गोलियां चला दी। इस घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे हमलावार घर में घुसकर फायरिंग कर रहे है। वहीं बच्चों की ओर से हाथ जोड़े जा रहे है और महिला हमलावारों को गोलियां ना चलाने के लिए रोक रही है। लेकिन हमलावारों ने एक फिर भी व्यक्ति पर गोलियां चला दी। गोली लगने से व्यक्ति वहीं जमीन पर गिर गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा भी हमलावार के आगे हाथ जोड़ रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो जाते है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।