Blog

  • Punjab: युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    Punjab: युवक का तेजधार हथियार से कत्ल

    संगरूरः गांव खनाल कलां में एसी रेफ्रिजरेटर की रिपेयरिंग करने वाले एक युवक की गांव के निहंग बाणे में युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि निहंग बाणें में युवक ने तलवार से हमला कर कत्ल कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है।

    वहीं जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक गांव में दो युवक में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें निहंग बाणें में युवक ने दूसरे युवक पर तलवार से हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

    पुलिस के मुताबिक मृतक युवक भोग गांव में एसी रेफ्रिजरेटर की मुरम्मत करता था और पास के गांव भट्टीवाल कलां का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संगरूर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक मृतक के शरीर पर गहरे घाव थे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

  • Police और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

    Police और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

    नोएडाः लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश के बीच कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस में मुठभेड़ हो गई। बताया जाता है कि थाना सेक्टर-24 पुलिस सेक्टर-54 गिझोड़ रेड लाइट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन, वह नहीं रूका। इसी दौरान बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी गोलियां चलाई गई। देर रात हुई इस मुठभेड़ बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान रोहित कश्यप उर्फ केडी उर्फ कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ 17 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

    जवाबी कार्रवाई में बदमाश रोहित कश्यप उर्फ केडी उर्फ कुलदीप के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी पर लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 17 मामले दर्ज हैं।

  • राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव

    राष्ट्रपति हुए कोरोना पॉजिटिव

    नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले भी एक बार कोविड 19 बीमारी की चपेट में चुके हैं और अब राष्ट्रपति चुनाव के पहले वह एक बार फिर इस बीमारी से घिर चुके हैं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को बताया कि वे आइसोलेशन में रहकर काम करेंगे। एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर डॉक्टर उन्हें अनफिट घोषित करते हैं तो वे राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो जाएंगे।

    जानकारी के मुताबिक बाइडेन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही काम कर पाते हैं। व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन रोजाना 6 घंटे ही बेहतर काम कर पाते हैं। बाइडेन से जब उनकी खराब सेहत को लेकर और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए चल रही रस्साकशी के बारे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर मुझे अनफिट या किसी बीमारी से ग्रसित पाते हैं तो यह एक समस्या है।

    दो हफ्ते पहले आई एक्सियोस की रिपोर्ट ने बाइडेन की खराब सेहत पर कई सवाल उठाए थे। इससे पहले ट्रम्प से 28 जून को पहली प्रेसिडेंशियल में बाइडेन कई मौकों पर बिना सोचे-समझे बोल रहे थे। कई बार लड़खड़ाते हुए भी दिखे थे, जिस कारण वे बहस हार गए। इसके बाद नाटो समिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को प्रेसिडेंट पुतिन कह दिया था।

  • Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों सहित Babbar Khalsa का सदस्य गिरफ्तार

    Punjab: बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों सहित Babbar Khalsa का सदस्य गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों पर लगातार अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं आज पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल के सदस्य (आतंकी) को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम टारगेट किलिंग की योजना बना रहे इस आतंकी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी हैंडलर यूएसए बेस्ड आतंकी हरप्रीत सिंह और इटली बेस्ड आतंकी रेशम सिंह है और वह उन्ही के निर्देशों पर वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 9 जिंदा गोलियां और 1 खाली गोली का खोल बरामद किया है।

  • Muslim Tiger Force Punjab के चेयरमैन पर हुआ हमला

    Muslim Tiger Force Punjab के चेयरमैन पर हुआ हमला

    मलेरकोटलाः मुस्लिम संगठन मुस्लिम टाइगर फोर्स ऑफ पंजाब के अध्यक्ष अदनान अली खान पर कुछ लोगों ने उस समय हमला कर घायल कर दिया जब वह कॉलेज रोड पर एक स्थानीय दुकान पर एक आवेदन टाइप करवा रहे थे। घायल अध्यक्ष को सिविल अस्पताल मालेरकोटला में भर्ती करवाया गया है। जहां अदनान अली खान ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के लिए मालेरकोटला और पटियाला से जुड़े कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

    वहीं अध्यक्ष अदनान अली खान ने अस्पताल में पत्रकारों के साथ हमले के बारे में बातचीत साझा करते हुए कहा कि उन पर हमला कथित तौर पर भू-माफियाओं ने किया था। अध्यक्ष ने कहा कि वह इस संबंध में उन्होंने पहले ही विभिन्न अधिकारियों को लिखित पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग कर चुके है।

  • Punjab :  एक्टिवा और बाइक में टक्कर, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab : एक्टिवा और बाइक में टक्कर, चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में फायरिंग के मामले दिन ब दि बढ़ते ही जा रहे है। बुधवार रात 9.17 पर मुंडियां 33 फूटा रोड पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर दो गोलियां चली है और 1 गोली पुलिस को इलाके की महिला ने घटना स्थल से बरामद करके दी। गोली चलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इलाके निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि बाइक और एक्टिवा की टक्कर के बाद दोनों चालकों में विवाद हो गया।

    जिसके बाद एक्टिवा सवार युवक ने बाइक सवार को सड़क पर ही थप्पड़ जड़ दिये। एक्टिवा सवार ने पिस्टल निकाल कर 2 फायर किए। हालांकि गोली किसी को भी लगी नहीं। महिला सुमन ने बताया कि वह रात घर के बाहर ही बैठी थी जब यह वारदात हुई। एक्टिवा सवार युवक ने एक के बाद एक दो फायर किया। गोलीबारी होने के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। महिला ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

    जिसे बाद में उसने थाना जमालपुर की पुलिस के सुपुर्द किया। थाना जमालपुर के SHO जगदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

  • Punjab : मौसम विभाग ने 9 जिलों में येलो Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने 9 जिलों में येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने 18 जिलों में येलो अलर्ट के बावजूद खुल कर बारिश नहीं हुई। लेकिन कुछ जिलों में हुई पाकेट रेन के बाद राज्य के औसतन तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में मानसून सुस्त है। जिसका सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव है।

    कम दबाव से मानसून की हवाएं प्रभावित हुई हैं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पंजाब में तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर और गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर  में बारिश की संभावनाएं है।

    पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है। अनुमान है कि आज के बाद 22 जुलाई से राज्य में सावन की झड़ी देखने को मिलेगी। पंजाब में आज 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी है, अनुमान है कि बंगाल से आने वाली मानसून की हवाएं और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान है।

  • Shopping मॉल में लगी भीषण आग, 16 की मौ’त, देखें वीडियो

    Shopping मॉल में लगी भीषण आग, 16 की मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : चीन में बुधवार को बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। चीन के दक्षिणपश्चिम शहर जिगोंग के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया के मुताबिक सिचुआन प्रांत के जिगोंग शहर में 14 मंजिला बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। इसकी वजह से बिल्डिंग के भीतर कई सारे लोग भी फंस गए।


    nbsp;
    घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत से निकल रहे काले धुएं को साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आग लगने की वजह कंस्ट्रक्शन का काम था, जिसकी वजह से चिंगारी भड़की और फिर आग लगी।

    अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलते ही 300 इमरजेंसी वर्कर्स और दर्जनों दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंची। इमरजेंसी वर्कर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 30 लोगों को बिल्डिंग की आग से बचाया।

  • आज का राशिफल, 18 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 18 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 44 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 25 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। इस समय परिस्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। आज वाद- विवाद की स्थिति से दूर रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।आज फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में ना आये।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यवस्थित और मन मुताबिक तरीके से बीतेगा। आज आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। इस समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें।  नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

    मिथुन राशि: आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीकि को सीखने की भी कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार से आज लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी।

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी उलझन हो सकती है। आज आपको एक तरफा सोचने से बचना चाहिए, बेहतर रहेगा की आप सभी पहलुओं को पर विचार करें। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। बच्चे आज किसी ड्रेस की डिमांड करेंगे, आप भी उनको निराश नहीं करेंगे।आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए।

    सिंह राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। आज परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज लंच करने किसी रेस्टोरेंट जायेंगे, मीठी नोक- झोंक होने से रिश्ते और मजबूत होंगे। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आज किसी आयोजन में आप व्यस्त रहने वाले है। लोग आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

    कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। महिलायें आज ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे, किसी सामान पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    तुला राशि: आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। रुके हुये कुछ खास काम, आज पूरे होंगे इससे आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये की गयी कोशिशों का भी अच्छा परिणाम मिलेगा। आज कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं, इसलिए चीजों को आपको ध्यान से रखना चाहिए। घर से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने घरवालों से मिलने का मौका मिलेगा।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज हर बात समझने की कोशिश करेंगे। आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। रिश्तों के मामलों में नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी।

    धनु राशि: का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। घर पर किसी खास रिश्तेदार के आने से आपको ख़ुशी होगी, उनके साथ आप अलग- अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन यादगार रहने वाला है, कोई मन पसंद उपहार मिलेगा।किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे।

    मकर राशि: आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। वकीलों को आज किसी केस में जीत मिलेगी। साथ ही कुछ अच्छे क्लाइंट भी आपसे जुड़ेंगे। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूढ़ने में सफल होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई नई बात सीख सकते हैं।

    कुंभ राशि: आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी, कहीं घूमने जायेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे।

    मीन राशि:  आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।  व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे।

  • Jalandhar में आज से E-Challan प्रक्रिया हुई शुरू, कई गाड़ियों के काटे चालान, देखें Video

    Jalandhar में आज से E-Challan प्रक्रिया हुई शुरू, कई गाड़ियों के काटे चालान, देखें Video

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशों पर आज शहर में नाकाबंदी कर गाड़ियों के चालान काटे गए। वही मामले की जानकारी देते हुए IPS आदित्य ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर आज से ई-चालान की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत आज गाड़ियों की चेकिंग के दौरान उनके ई-चालान काटे गए हैं।

    जानकारी देते हुए IPS अधिकारी बताया कि ट्रैफिक पुलिस और थाना प्रभारियों के साथ मिलकर आज नाकेबंदी की गई थी, शहर में जितने भी थाने हैं सब में ई-चालान प्रक्रिया को लेकर एक स्पेशल टीम तैनात की गई है। इसी के तहत आज शहर में गाड़ियों के ई-चालान काटे गए हैं।