Himachalसामर्थ्य कार्यक्रम के व्यापक लाभ के लिए पात्रता शर्तों में बदलाव

सामर्थ्य कार्यक्रम के व्यापक लाभ के लिए पात्रता शर्तों में बदलाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने अपनी खास पहल सामर्थ्य कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने और इसके लाभ को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पात्रता शर्तों में बदलाव किया है। इन बदलावों के तहत आय सीमा और अन्य शर्तों को लोगों के अधिक लाभ की दृष्टि से संशोधित किया गया है। अब, इस कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करने के लिए पारिवारिक आय सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, पहले प्रार्थी के पिता के निधन अथवा 70 फीसदी दिव्यांग होने पर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया जा सकता था। दिवयांगता की शर्त को अब 70 से घटा कर 60 फीसदी कर दिया गया है।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला प्रशासन ऊना ने सामर्थ्य कार्यक्रम से युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाने तथा सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा है। इस कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य जरूरी मामलों में आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके साथ ही इसमें महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। अब तक, जिले में गरीब परिवारों के 35 बच्चों को इस कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता दी जा चुकी है, जिनमें 34 लड़कियां और एक लड़का शामिल है, जिसे आर्मी टेस्ट की तैयारी के लिए मदद प्रदान की गई है।

पहले, कार्यक्रम के लाभ के लिए पात्रता की शर्तें थीं कि लाभार्थी के सिर से पिता का साया उठ गया हो अथवा पिता 70 प्रतिशत से अधिक शारीरिक रूप से अक्षम हों, और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। अब इन शर्तों में बदलाव करते हुए पारिवारिक आय सीमा को 60 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है और पिता के निधन पर तो प्रार्थी लाभ के लिए पात्र है ही पर साथ ही दिव्यांगता के मामलों में दिव्यांग प्रतिशतता की शर्त को 70 से घटाकर 60 प्रतिशत किया गया है, ताकि अधिक लोग इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...