Breaking Newsनिर्माणाधीन पुल गिरने से मची अफरा-तफरी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

निर्माणाधीन पुल गिरने से मची अफरा-तफरी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबाद: गुजरात के बनासकांठा जिले में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के टूटने से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पालनपुर के आरटीओ सर्कल के पास ब्रिज टूटने की घटना इतनी भयावह थी कि रिक्शे पर बैठे युवक को भागने का भी मौका नहीं मिल पाया। एक साथ ऊंचे ओवरब्रिज की पांच स्लैब गाटर गिरने से लोग कांप गए और अफरा-तफरी मच गई। मलबे की चपेट में आई ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने निर्माणाधीन ब्रिज के टूटने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तो वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पालनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर रेलवे ओवरब्रिज के एप्रोच गार्डर के गिरने की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के सड़क निर्माण विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण के अधीक्षण अभियंता, डिजाइन सर्कल के अधीक्षण अभियंता और जीईआरआई के अधीक्षण अभियंता को इस दुर्घटना के प्राथमिक कारणों का पता लगाने के लिए तुरंत पालनपुर पहुंचने का आदेश दिया है।अधीक्षण अभियंता पालनपुर के लिए रवाना हो गए हैं और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दुर्घटना के प्राथमिक कारणों की रिपोर्ट तुरंत राज्य सरकार को देंगे।

निर्माणाधीन ब्रिज के टूटने की घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर कांप गए और भाग खड़े हुए। आरटीओ सर्किल पर निर्माणधाीन इस ओवरब्रिज को गुजरात का सबसे ऊपर ब्रिज बताया जा रहा था। सूचना पर जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और वचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। यह गुजरात का सबसे ऊंचा ब्रिज बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में एक व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ओवरब्रिज के टूटने की सूचना पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मलबे में रिक्श चालक के दबने की संभावना जताई जा रही है। उनकी मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिछले साल गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने पर 135 लोग मारे गए थे। यह हादसा भी अक्टूबर महीने में ही हुआ था।

वडगाम से कांग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस घटना को लेकर सरकार पर प्रहार किया है। मेवाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर लिखा है कि गुजरात के पालनपुर में जो पुल टूटा उसका CCTV फुटेज सामने आया है। जो व्यक्ति बुरी तरीके से कुचला हुआ दिखाई दे रहा है। वो हमारे साथी थे। हमारी तीन मांगें हैं। इस मामले में तुरंत मामले में FIR दर्ज हो। आरोपी को अरेस्ट किया जाए। सच्चे निष्ठावान अधिकारी की अध्यक्षता में एक सीमित समय में जांच पूरी हो। मेवाणी ने चेतावनी दी है कि यदि हमारी इस मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो मृतक के शरीर को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक अन्य पोस्ट में मेवाणी ने लिखा है कि गुजरात में विकास की एक नई परंपरा शुरू हुई है। भ्रष्टाचार इतना करो की पुल बनने के पहले ही ढह जाए ताकि नया पुल बने और नया कमीशन निकाला जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...