Himachalअपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सत्ता का प्रयोग जनहित के लिए होता है, विधायकों को दबाने के लिए नहीं 

अंतरात्मा की आवाज़ पर और मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में आए चैतन्य

ऊना/ सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के राजनैतिक हालात के लिए फिर मुख्यमंत्री दोषी हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जिस प्रकार अपमान और उपेक्षा हुई, जनहित की बातें करने पर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें अनसुना कर देने के कारण चैतन्य शर्मा समेत सभी विधायकों के पास कोई और रास्ता ही नहीं बचा अपनी बात रखने का। कांग्रेस के पर्यवेक्षक को दिखाकर सभी ने राज्य सभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया। ऊना के गगरेट विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खिलाफ़ अपनी बात कहने के लिए इन सभी ने अपनी सदस्यता की परवाह भी नहीं की।

उन्होंने कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही थी और मित्रों का सम्मान कर रही है। विधायक बाहर खड़े रहते थे और अपने विधान सभा क्षेत्र के लोगों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सकते थे। नेता प्रतिपक्ष आज ऊना के गगरेट में विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे थे। इस मौक़े पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रणधीर शर्मा, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक रणबीर चौधरी, प्रोफ़ेसर राम कुमार समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अब अपनी ही पार्टी के विधायकों को राजनैतिक विद्वेष के कारण परेशान कर रही है। अधिकारी भी अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने पर अपने ही साथी के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री मुक़दमे करवा रहे हैं। विधायकों एवं उनके परिजनों तथा नाते रिश्तेदारों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य सभा में  कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ वोट देने वाले विधायकों को सुरक्षा छीन ली और जिन्होंने वोट दिया उनके लिए इतना सख़्त पहरा है जिसकी कोई बात नहीं। रात-रात भर सीआईडी चेक करती है कि नेता जी घर पर ही हैं या नहीं?

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में ऐसे हालात बने हैं चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीति की दिशा और दशा बदली है। पहले जहाँ नेता सिर्फ वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे अब भारत में टाइमली हर गारंटी पूरी करने की शुरुआत हुई है। जो कहा जाएगा उसे अक्षरशः पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री की इसी नीति के चलते आज भारत के बड़े, जनप्रिय और क़द्दावर नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।

चैतन्य शर्मा समेत सभी नेता गारंटियों को पूरा करने में विश्वास करते हैं कांग्रेस की तरह झूठी गारंटियों के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति समेत प्रदेश को ठगने में नहीं। यही कारण हैं कि उन्होंने जनहित में झूठी सरकार का साथ छोड़ दिया और अपनी विधायकी कि परवाह किए बिना भाजपा के साथ खड़े हैं और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे ले जाने में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं। क्योंकि नरेन्द्र मोदी मतलब विकास की गारंटी, विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की गारंटी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...