ऊना/सुशील पंडित:- जीएसएस स्कूल हरोली में एनएसएस द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने बताया कि इसमें बच्चों को योगासन सिखाने के लिए मुनीश कौशल विशेष तौर पर कैंप में उपस्थित रहे। शिविर के आखिरी दिन श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर्स ने महा सतसंग में भजन गायन भी किया। इस शिविर में शिवनाथ जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
