Himachalडिजिटल साक्षरता शिविर के माध्यम से डिग्री कॉलेज ऊना में बच्चों को...

डिजिटल साक्षरता शिविर के माध्यम से डिग्री कॉलेज ऊना में बच्चों को किया जागरूक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने की शिविर की अध्यक्षता
ऊनासुशील पंडित: राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में मंगलवार को डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने की। इस दौरान एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियांे को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, फेक न्यूज़, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे जागरूक करना है।
एसडीएम ने बताया कि वर्तमान समय में कम्पयूटर और मोबाइल का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। प्रत्येक कार्य को सुगमता के साथ करने के लिए कम्पयूटर और ऑनलाईन सुविधा से जोड़ा जा रहा है। ऑनलाईन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के अभाव में लोग आय दिन साइबर क्राइम और डिजिट धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग लालच में आकर अपने निजी जानकारी दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं जिस कारण दिन प्रतिदिन यह अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इस अपराध को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है कि जन-जन को साइबर क्राइम के बारे में संदेश दिया जाए और इससे बचने के सुझाव लोगों तक पहुंच जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साइबर के बारे में जागरूक रहे और और इससे बचें।
उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम एक ऐसा अपराध है जिसमें कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करके ऑनलाइन निजी जानकारी को प्राप्त करते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं उसी को साइबर क्राइम कहते हैं। इसके माध्यम से वह किसी भी यूजर की पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल, आधार डिटेल को चोरी करते हैं तथा उसके बाद साइबर क्राइम करते हैं। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा, उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार, प्रा.े पुनीत प्रेम, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ संजय वर्मा, डॉ केके पांडेय, डॉ भगवान दास, डॉ श्वेता शर्मा, डॉ रंजू, सीडीपीओ कुलदीप दयाल सहित सभी प्राध्यापक और कॉलेज छात्र व छात्राएं  मौजूद रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...