Amritsarइनोसेंट हार्ट्स में धूमधाम से मनाया गया बाल-दिवस

इनोसेंट हार्ट्स में धूमधाम से मनाया गया बाल-दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (जी.एम.टी, लोहारां, सी.जे.आर, रॉयल वर्ल्ड, कपूरथला रोड) में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल-दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इनोकिड्स के प्री-प्राइमरी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चाचा नेहरू बन उनके प्रति अगाध प्रेम अभिव्यक्त किया। चाचा नेहरू जैसे परिधान धारण किए बच्चे बड़े मोहक लग रहे थे। बच्चों ने देशभक्ति की  कविताएँ, गायन गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने बैलून, बॉल होल्डर, रिंग्स, ऐलीफेंट विद रिंग्स, पेपर प्लेट आदि गेम्स का खूब आनंद उठाया। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी  के जीवन व उनके कार्यों से अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू जी के जन्मदिवस पर कविताएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों से कार्ड-मेकिंग एक्टिविटी करवाई गई तथा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों से बाल-दिवस पर अनुच्छेद लिखवाया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों  को बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को हम बाल-दिवस के रूप में मनाते हैं। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था, जिसके कारण आज भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बच्चों को बाल-दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा चाचा नेहरू के बच्चों से प्यार व देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने  बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाते हुए उन्हीं की तरह संयमी, साहसी तथा व्यवहार-कुशल बनने की प्रेरणा दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...