ऊना/सुशील पंडित : चिंतपूर्णी के कादम्बरी होटल के पास सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क के ऊपर कुछ रेहड़ीवालों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। चिंतपूर्णी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेहड़ी मालिक राकेश कुमार पुत्र गंगा राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
