चिंतपूर्णी: स्कूटी सवार के सिर पर डंडे से प्रहार किया और स्कूटी लूट ली

ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत आते गांव रेही के पास तीन लुटेरों ने स्कूटी सवार को रोकने की कोशिश की,जब वह नहीं रुका तो पीछे से उसके सिर पर डंडे से प्रहार किया जिससे वह खाई में जा गिरा। इसी उधेड़बुन में उस की स्कूटी लुटेरों ने उड़ा ली। पुलिस थाना चिंतपूर्णी में दी शिकायत में  भरत यादव पुत्र रामानन्द निवासी गांव धुरिया कोट डा0 तमरखुही राज तह0 तमखुही राज जिला खुशीनगर यूपी ने बताया कि बीते रोज मैं स्कूटी संख्या (एचपी -36 एफ-3643) पर सवार होकर दुर्गा मैडिकल स्टोर के डाक्टर को उसके घर छोड़ने थनिकपुरा गया था। जब यह डाक्टर को छोड़कर वापिस आ रहा था तो रास्ते में पड़ते गांव रेही (डूहल बंगवालां)के पास तीन लडके सडक पर खड़े थे जिन्होनें मुझे रोकने की कोशिश की, परंतु मैंने स्कूटी नही रोकी। इसी दौरान पीछे से मेरे सिर पर डण्डे से वार किया और मैं स्कूटी सहित अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में गिर गया। उसके बाद इसे काफी देर बाद होश आया । जब मुझे होश आया तो मैंने देखा कि मेरी स्कूटी झाडियों में फंसी थी । यह स्कूटी को वही पर छोड़कर पैदल चिन्तपुर्णी की तरफ आ गया। जब यह वापिस घटना स्थल पर गया तो स्कूटी मौके पर नहीं थी I पुलिस ने शिकायत के आधार पर ना मालूम तीनों लड़को विरुद्ध धारा 126(2), 115(2), 117(2), 303(2), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...