नशा तस्कर को पकड़ने गई CIA टीम पर हुआ हमला, तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

फतेहाबादः नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अमृतसर से सीएआईए स्टाफ की एक टीम निजी गाड़ी से फतेहाबाद के गांव अलीका में पहुंची। जहां पंजाब पुलिस की टीम का गांव के लोगों ने देर रात घेराव कर लिया। बताया जा रहा हैकि पुलिस की प्राइवेट गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रतिया सदर एसएचओ ओमप्रकाश अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन गांव वासियों के आक्रोश में उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि रतिया सदर की पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद पंजाब पुलिस की टीम को वहां से निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के सीआईए स्टाफ की टीम को एक वांछित नशा तस्कर की फतेहाबाद में स्थित गांव अलीका की लोकेशन मिली थी। दरअसल, पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि नशा तस्कर अपने रिश्तेदार के पास यहां आया है। उसके फोन की लोकेशन यहां मिल रही है। जिसके चलते पुलिस की टीम गांव अलीका के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम गांव अलीका पहुंची तो युवक तो नहीं मिला। लेकिन पुलिस टीम अलीका निवासी एक युवक को उठाकर ले जाने लगी। इस दौरान युवक को हिरासत में लिए जाने की जैसे ही गांव वासियों को सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस की निजी गाड़ी को घेर लिया। सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे और युवक को छुड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की निजी गाड़ी को घेरकर उसमें तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

अलीका गांव में पंजाब पुलिस टीम को घेरे जाने की सूचना मिलने पर सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। हालांकि उनको भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। एसएचओ ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत किया। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को हिफाजत से रतिया सदर थाना में ले आए। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की ओर से गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।

रतिया सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों पर हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को बचाकर सदर थाना लाया गया। यहां से पंजाब पुलिस के कर्मचारी वापस लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारी निजी गाड़ी में आए थे, जिसको लेकर ग्रामीणों को भ्रम पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कर्मचारियों द्वारा अभी तक कोई लिखी शिकायत नहीं दी गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...