Breaking Newsचलती गाड़ी में CISF जवान की राइफल से फायरिंग, एक की मौ'त

चलती गाड़ी में CISF जवान की राइफल से फायरिंग, एक की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीकरः राजस्थान एक गलती शख्स की मौत का सबब बन गई। मामला सीकर जिले के फतेहपुर इलाके का है जहां मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान की सर्विस राइफल का ट्रिगर दबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ जवान का नाम देवीलाल था और वो राजस्थान के झुंझुनू जिले के चिड़ावा का रहने वाला था। देवीलाल विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे उड़नदस्ते में शामिल था। फतेहपुर शेखावटी में चुनाव में उसकी ट्यूटी लगी थी।

बताया जा रहा है कि शिविर से लौटने के दौरान जब देवीलाल गाड़ी में बैठा था तो उसकी राइफल घुटनों के बीच रखी थी, इसी बीच गलती से उसका ट्रिगर दब गया जिससे अफरा तफरी मच गई। गाड़ी में देवीलाल के साथ चालक समेत 6 और लोग भी मौजूद थे। बिना देर किए देवी लाल को फतेहपुर के राजकीय उपजिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तपब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फतेहपुर कोतवाली के प्रभारी इंद्राज मरोदिया ने घटना में जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा कैंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान कुछ देर के एक दुकान में सभी लोग चाय पीने के लिए रुके थे। चाय पीकर वापस गाड़ी से वापस जा रहे थे। जैसे ही देवीलाल गाड़ी में बैठे उसी समय राइफल का ट्रिगर दब गया जिसमें 32 साल के देवीवाल की मौत हो गई। गोली जवान के चेहरे के नीचे के हिस्से को चीरते हुए आर-पार हो गई। देवीलाल की उम्र 32 साल बताई जा रही है। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी परिस देशमुख, डिप्टी एसपी रामप्रताप, सीआई इंद्रराज मारोड़िया सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...