HaryanaHaryana News: सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, देखें...

Haryana News: सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: सेक्टर-6 हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के डॉक्टरों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन एसएमओ की सीधी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने और एसीपी लागू करने की मांग को लेकर किया गया। उन्होंने सरकार के सामने अपनी इन दोनों मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा डॉ. मनीष बंसल ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग को वह सरकार तक पहुंचाएंगे। डॉक्टरों ने महानिदेशक के सामने अपनी मांग रखी और कहा कि यदि यह मांगें पूरी नहीं की गई तो डॉक्टर अपना इस्तीफा देंगे और आने वाले दिनों में रणनीति बनाकर एक बड़ा आंदोलन भी कर सकते हैं।

यह प्रदर्शन हरियाणा सिविल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया की अध्यक्षता में किया गया। डॉक्टरों ने एसएमओ की सीधी भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरु करने के फैसला का विरोध व्यक्त किया। इसके अलावा लोगों ने एसीपी लागू करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि एसीपी साल 2024 से वित्त विभाग से भी स्वीकृति मिल चुकी है पंरतु इसकी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई। इन दोनों मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने नारेबाजी भी की। उन्होंने सरकार के सामने अपनी मांगों को रखा। संगठन ने सरकार से इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसका उचित समाधान नहीं निकला तो चिकित्सा समुदाय को अपना आंदोलन तेज करने के लिए विवश होना होगा। बीते दिनों 12 नवंबर को डॉक्टरों के द्वारा सभी जिलों में सिविल सर्जनों को अपने ज्ञापन भी सौंपे गए थे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा गया है।

यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएगी तो शनिवार को प्रदेश स्तरीय बैठक करके बड़ा फैसला लिया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा या तो उनकी मांगें पूरी की जाएं या फिर उनका रिजाइन लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने कहा कि शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि आने वाले दिनों में कैसी रणनीति बनाई जाए और क्या कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...