HimachalHimachal में होमगार्ड जवान से Punjab के नौजवानों की हुई झड़प, देखें...

Himachal में होमगार्ड जवान से Punjab के नौजवानों की हुई झड़प, देखें वीडियो

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना में पंजाब के श्रद्धालुओं की होमगार्ड जवान के साथ झड़प होने की घटना सामने आई है। आरोप है कि नौजवानों द्वारा होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी गई। होमगार्ड जवान यशपाल बचत भवन के समीप ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान संतोखगढ़ चौक पर ट्रैफिक जाम के कारण होमगार्ड जवान ने रोटरी चौक के पास पंजाब से आए श्रद्धालुओं को रुकने का इशारा किया। मगर बाइक पर सवार श्रद्धालु नहीं रुके।

इसके बाद होमगार्ड जवान के बिल्कुल सामने एक बाइक रुकी और उस पर सवार व्यक्ति होमगार्ड जवान से बहस करने लगा। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। पंजाब से 7 बाइक पर आए श्रद्धालुओं में से कुछ ने होमगार्ड जवान की पिटाई शुरू कर दी और उस पर थप्पड़ मारने शुरू किए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने होमगार्ड जवान को बचाया। श्रद्धालुओं की मारपीट से यशपाल को हल्की चोटें आई है। पुलिस ने पंजाब से आए श्रद्धालुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद पंजाब से आए श्रद्धालु होशियारपुर और अंब रोड की तरफ भाग गए। होमगार्ड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिले में बाबा बड़भाग सिंह होली मेला चल रहा है। इस दौरान कई श्रद्धालु नियमों की अनदेखी कर मालवाहक वाहनों और बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह बैंक से एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में पुलिस कर्मी को पंजाब के कुछ नौजवान पीट रहे थे। वह पुलिस कर्मी को मारते हुए करीब 20 मीटर दूर ले गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से उसने बचाया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...