टोल कर्मियों और बाउंसरों के बीच हुई जमकर मारपीट, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर काशी टोल पर निजी बाउंसरों और टोल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। निजी कंपनी के बाउंसरों ने टोल का बैरियर उठाकर 3 गाड़ियों को फ्री में निकालने का प्रयास किया, जिसके बाद वहां पर मौजूद टोलकर्मी भिड़ गए। टोल कर्मियों ने एक बाउंसर को पकड़ लिया और इसके बाद विवाद हो गया। पुलिस ने कुछ बाउंसर को हिरासत में लिया और तीनों वाहन पकड़ लिए। बाउंसरों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। गुरुग्राम में गौरव लांगवान की सेंस पाइपर प्राइवेट लिमिटेड नाम से सिक्योरिटी एजेंसी है। यह एजेंसी बाउंसर उपलब्ध कराती है। उत्तराखंड में होने वाले खेल आयोजन के लिए एजेंसी के कुछ बाउंसर दो स्कार्पियो और एक फॉरच्यूनर में सवार होकर परतापुर के काशी टोल पर पहुंचे। यहां एक बाउंसर कार से उतरा और लेन-6 का बैरियर उठाकर तीनों गाड़ियों को फ्री में निकालने लगा। टोल कर्मचारियों ने बाउंसर को दबोच लिया और हाथापाई कर दी। इसके बाद बाकी बाउंसर गाड़ियों से उतर आए और टोल कर्मचारियों से मारपीट हो गई। टोल पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों गाड़ियों को कब्जे में लिया। तीन बाउंसर प्रदीप, अनूप निवासी सेक्टर-84 गुरुग्राम और मोहित निवासी वल्लभगढ़ फरीदाबाद को हिरासत में लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया। टोल के दो मैनेजर पवन राठी और श्याम सिंह समेत तीन कर्मचारी ज्ञानेंद्र, संजय पाल व एक अन्य घायल हो गए। पुलिस को बाउंसरों ने एक वीडियो दिखाई है। आरोप लगाया कि पहले मारपीट टोल कर्मचारियों ने की। इस वीडियो में एक बाउंसर को घेरकर दबोचने की बात पुष्ट हो रही है। पुलिस ने टोल के सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज भी कब्जे में ली है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। वहीं इस मामले को लेकर एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि टोल पर निजी एजेंसी के बाउंसर और टोल कर्मचारियों में बिना टोल दिए वाहन निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने तीन का शांतिभंग में चालान किया है। जांच और कार्रवाई प्रचलित है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...