Breaking Newsशादी में खाने को लेकर दो गुटों में झड़प, एक की मौत 

शादी में खाने को लेकर दो गुटों में झड़प, एक की मौत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः रोहिणी इलाके में शादी में डीजे का काम करने वाले दो गुटों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान डीजे की टीम में शामिल दो लोगों ने 48 वर्षीय कैटरिंग कर्मचारी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 8-9 फरवरी की दरमियानी रात की है। दरअसल, देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी के सेक्टर 12 स्थित जापानी पार्क के पास कुछ लड़कों का झगड़ा हो रहा है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि घायल को उसके दोस्त बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान किरारी के प्रेम नगर निवासी संदीप ठाकुर के रूप में हुई, संदीप कैटरिंग टीम में था। समारोह के दौरान डीजे के साथ आए लोगों के लिए थाली नहीं लाने पर संदीप के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी थी। इस दौरान उसके सिर पर प्लास्टिक के टोकरे से वार किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रशांत विहार थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि जिस वक्त मारपीट हुई, उस वक्त मौके पर चार लोग मौजूद थे।

दो लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संदिग्धों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। मृतक के भाई अर्जुन ठाकुर ने कहा कि उन्हें अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। अस्पताल के अधिकारियों ने संदीप के मोबाइल से फोन किया था। संदीप पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ के रूप में काम करता था। भाई के परिवार में उनकी पत्नी और पांच बच्चे-तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। हमें पुलिस की जांच पर भरोसा है। उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...