Nationalबादल फटने से भयंकर तबाही, कई मकान जमीदोंज, 10 लोग लापता, देखें...

बादल फटने से भयंकर तबाही, कई मकान जमीदोंज, 10 लोग लापता, देखें वीडियो 

चमोली: उतराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लगातार लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला चमोली में बादल फटने का सामने आया है। जहां बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के नंदानगर में देर रात बादल फटने से 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। जिसमें कुंतरी लगाफाली में 8 और धुरमा में 2 लोग लापता हैं। जबकि, 6 घर ध्वस्त हो गए। एनडीआरएफ भी गौचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी हैं। मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गई है। लापता लोगों में से दो लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
चमोली जनपद में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ है। जनपद के नंदानगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है। यहां के कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। स्थानीय लोग और नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन हालात इतने भयावाह हैं कि मौके पर पहुंचने के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से जो बात हुई है वह घरों में फंसे हुए हैं। कुछ लोग लापता भी बताये जा रहे हैं। हालांकि, अभी अंधेरा होने के चलते उन सभी लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन की टीम भी मुख्यालय से नंदानगर के लिए रवाना हो गई है। लगातार बारिश के चलते लोगों को नुकसान बढ़ता ही जा रहा है। जैसे-जैसे प्रशासन की टीम और स्थानीय लोगों से बात होती है तो चीज स्पष्ट होगी कि कितने लोग लापता हैं।
स्थानीय निवासी नंदन सिंह रावत ने बताया कुन्तरी गांव में कई घर मलबे में दब गए हैं। लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कुछ लोगों से फोन पर बात हुई जो घरों में फंसे हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया नंदानगर के कुंतरी में बादल फटने की घटना की जानकारी मिली है। नुकसान और जनहानि की स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पाई है। एसडीआरएफ,पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जेसीबी मसीनो को मौके पर भिजवाया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...