Rashifalहिमाचल में दूसरे दिन फटे बादल, हुई तबाही, देखें वीडियो 

हिमाचल में दूसरे दिन फटे बादल, हुई तबाही, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किन्नौरः हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रो में बीती रात भारी बारिश से खूब तबाही हुई। जिसके बाद लगातार दूसरे दिन बादल फटने का मामला सामने आया है। किन्नौर जिले के अलावा शिमला के रोहड़ू और रामपुर में भी रातभर भारी हुई। इससे सांगला के कामरू नाला में फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले कल चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी के तेलका क्षेत्र के काशनेड व मौडा में बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ था। रात के 2 बजे बादल फटने से नाले का जलस्तर एकदम बढ़ गया, जिससे सूखा नाला उफनते दरिया में तबदील हो गया। इससे साथ लगते कई घरों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों ने जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

वहीं शिमला-किन्नौर NH-5 भी झाखड़ी के पास हेवी रेनफॉल के बाद सड़क बह जाने के बाद बंद पड़ा है। इससे किन्नौर जिले का राजधानी से संपर्क कट गया है। पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद सतलुज नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है। प्रदेश में अगले चार-पांच दिन भी बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। पहाड़ों पर इस मानसून में नॉर्मल से 132 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया है।

चंबा और कुल्लू जिले में फ्लैश फ्लड में बहने से 2 लोगों की मौत हो गई। चंबा के भटियात क्षेत्र में लोहाली खड्ड पार करते समय कथेट पंचायत के गोथरा गांव निवासी 57 वर्षीय व्यास देव की मौत हो गई। कुल्लू के बंजार की तलाड़ी खड्ड में नेपाली मूल का 50 वर्षीय कांचा बहादुर भी पानी के तेज बहाव में बह गया। चंबा में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड में 70 से ज्यादा प्राइवेट व सरकारी बसें फंस गईं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...