Breaking Newsसीएम केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने नोटिस जारी कर किया तलब

सीएम केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने नोटिस जारी कर किया तलब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली में नई शराब नीति के मामले की जाँच की आँच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुँच गई है। इस मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने उन्हें शुक्रवार को नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया गया है। इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सलाखों के पीछे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारे देश में कई राष्ट्र-विरोधी ताकतें हैं जो देश की प्रगति नहीं चाहती हैं। देश के गरीबों और दलितों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौन नहीं चाहता है? … सभी जो नहीं चाहते थे, उन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। जिन्होंने जेल भेजा, वे देश के दुश्मन हैं…”

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर आज शाम 6 बजे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से बताया गया है कि सीबीआई की पूछताछ में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद दबाव बनाना चाहती है। संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए इसे अत्याचार बताया। उन्होंने लिखा, “अत्याचार का अंत ज़रूर होगा. अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा समन किये जाने के मामले में शाम 6 बजे प्रेसवार्ता करूंगा।”

बता दें कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं। सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया से जेल में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने भी पूछताछ की थी। ईडी ने पूछताछ के बाद जेल से ही मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने मनीष सिसोदिया को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की थी। मनीष सिसोदिया ने इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने इसे मंजूर नहीं किया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...