CM मान ने Jalandhar में Medical Tourism लाने का किया एलान, इन जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

जालंधर, ENS: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर में डॉक्टरों के साथ बैठक में पंजाब और विशेषकर जालंधर में मेडिकल टूरिज्म लाने का वादा किया। मान ने कहा कि यह चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र को नए आयाम देगा और एनआरआइ समुदाय को अपने घर के निकट इलाज कराने का अवसर देगा। मान ने कहा कि अभी भारत में दक्षिणी राज्यों में मेडिकल टूरिज्म है, लेकिन पंजाब की आप सरकार के पास स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी योजनाएं हैं।सीएम मान ने कहा कि होशियारपुर व कपूरथला में दो मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। संगरूर में मेडिकल कॉलेज की जमीन का मुद्दा भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। पंजाब में नए सामुदायिक केंद्र भी लाने की योजना है। मान ने कहा कि पीजीआइ के डॉक्टरों पर काम का बहुत बोझ है।

यहां चार राज्यों जम्मू, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ के मरीजों का इलाज होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की जरूरत है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के दौरान जब हमारे हजारों मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे थे, तब मुझे इसकी जरूरत और भी ज्यादा महसूस हुई थी। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति ला दी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी मौजूद थीं। मान ने बताया कि उनके माध्यम से उन्हें पता चला कि यह पेशा कितना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनके कई दोस्त डाक्टर हैं और उन्हें पता है कि कई बार डॉक्टर मरीज को बचाने में विफल हो जाते हैं। उन्होंने डाक्टरों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

मान ने कहा कि आप सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि विदेशों से प्रतिनिधि मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए दिल्ली आते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की क्लीनिकों के जरिए उनकी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा किया है। एक मोहल्ला क्लीनिक को चार से पांच विशेषज्ञों की टीम चलाती है। मान ने लोगों से कहा कि राजनीति बुरी नहीं है। इसमें बुरे लोगों की ज्यादा संख्या समस्या है। उन्होंने कहा कि आपकी जिंदगी में हर चीज राजनीति से तय होती है, यहां तक कि आप क्या खाते हैं और क्या पहनते हैं, ये भी राजनीति से ही तय होता है इसलिए राजनीति से भागें नहीं, बल्कि राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और बदलाव लाएं।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी है कि उनके पास हर रोज युवा आते हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा में जनसभाएं भी कीं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसके पिता सोने के बिस्किट की तस्करी करते रहे हैं, वह मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा हैं। मान ने कहा कि शीतल अंगुराल ने यहां के लोगों को धोखा दिया है। उसे आम आदमी पार्टी में रहते हुए दो नंबर के काम करने में दिक्कत होती थी, इसलिए भाजपा में चला गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...