ChandigarhCM मान ने PM मोदी पर कसा तंज, देखें वीडियो

CM मान ने PM मोदी पर कसा तंज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम मान ने कहा पहले एक लाईन चलती थी “ठंडा मतलब? Coca Cola” और आजकल एक लाईन चल रही है। “अनपढ़ मतलब? नरेंद्र मोदी।” सीएम मान यही नहीं रुके, इस दौरान उन्होंने पीएम पर कई सवालों को लेकर  निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम अगर कहते हैं बिजली फ्री देंगे, मोहल्ला क्लीनिक में इलाज फ्री है, दिल्ली-पंजाब की बसों में महिलाओं का सफर भी फ्री है, दिल्ली में पानी भी फ्री है. तो साहब बोलते हैं ऊपर वाले..ये रेवड़ियां देते हैं, ये देश के लिए अच्छा नहीं है। सीएम मान ने कहा हम 300 यूनिट फ्री बिजली दे तो रेवड़ी, तो 15 लाख वाला पापड़ कहां है? उन्होंने पीएम मोदी पर हर बात पर मुकरने का आरोप लगाया।

सीएम मान ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो संसद में भी बोल दिया था, 15 लाख की रकम लिखते-लिखते, स्याही सूख जाती है..काले धन की बात करता हूं तो कलम रुक जाती है..हर बात ही जुमला निकली, अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है? सीएम मान ने कहा मुझे लगता नहीं कि चाय बनानी आती होगी? कोई चीज तो देश को सच बताएं, सारा देश बेच दिया, तेल बेच दिया, एलआईसी बेच दी, रेल बेच दी, एयरपोर्ट बेच दिए, खरीदा क्या सिर्फ थोड़ा सा मीडिया, सीएम मान ने पीएम मोदी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि वो खरीद-फरोख्त भी करते है, एमएलए खरीदते है, किसी के 5 तो किसी के 10 ये आता है उनको।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मध्यप्रदेश के दौरे पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सतना में एक रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी इस बार मध्यप्रदेश के चुनावी रण में भी उतरने वाली है। केजरीवाल जनता के लिए बड़ी गारंटियों का ऐलान कर सकते है। आप की मध्यप्रदेश की विंध्य क्षेत्र के 30 विधानसभा सीटों पर नजर है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...