कपूरथला हाउस में AAP की मीटिंग खत्म होने पर CM Mann का आया बयान

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान व आप पार्टी के विधायकों के साथ आज कपूरथला हाउस में बैठक हुई। काफी देर तक चली बैठक खत्म हो गई है। बैठक कपूरथला हाउस (दिल्ली) में आयोजित की गई बैठक में विधायकों के अलावा सांसद भी मौजूद थे। इसमें सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, राजकुमार छब्बेवाल, और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। वहीं बैठक में सभी 94 विधायक मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल के साथ सीएम मान, सासंदों मंत्रियों और विधायकों के साथ आधा घंटा चली मीटिंग के बाद आप पार्टी के विधायकों ने खुलकर अपनी बात रखी।

मीटिंग खत्म होने के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस बैठक में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पंजाब इकाई का आभार जताया। वहीं प्रताप बाजवा के आरोपों पर भगवंत मान ने कहा कि वह पौने 3 साल से ऐसे आरोप लगाते रहते हैं, उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्रों के अनुसार सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक स्‍वर में कहा कि पार्टी एकजुट है। विपक्ष बेवजह भगवंत मान की सरकार पर उंगली उठा रहा है।

भगवंत मान ही राज्‍य में आगे भी सीएम बने रहेंगे। बीजेपी और कांग्रेस के आरोपों में कोई सच्‍चाई नहीं है। बताया जा रहा हैकि यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार और पंजाब इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष को लेकर हुई है। बैठक से निकलने के बाद विधायक अशोक पाराशर ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों का धन्यवाद दिया और कहा कि 2027 में मजबूती से लड़ना है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...