Haryanaकांग्रेस कार्यकर्ता के नाम से बने ग्रुप से CM को मिली जान...

कांग्रेस कार्यकर्ता के नाम से बने ग्रुप से CM को मिली जान से मारने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जींदः हरियाणा के जींद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिंद में एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने हलका जुलाना के नाम से बनाए वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। गौर हो कि यह वही विधानसभा है, जहां से ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने चुनाव जीता है। कहा जा रहा है कि जिस ग्रुप में उसने धमकी दी, वह विनेश फोगाट के पति व कांग्रेस कार्यकर्ता सोमबीर राठी के नाम से बनाया गया था।

धमकी देने वाले ने वॉट्सऐप ग्रुप में लिखा कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला है। जिसके बाद नायब सैनी अगले सीएम बनने जा रहे हैं। वह मौजूदा वक्त में भी कार्यवाहक सीएम हैं। जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में रामकली गांव निवासी महताब सैनी ने बताया कि 8 अक्टूबर काे विधानसभा के चुनाव के परिणाम आए थे। शाम 4 बजे के करीब किसी ने ”सोमबीर राठी हलका जुलाना” के नाम से वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था। उसमें एक अजमेर नामक व्यक्ति ने धमकी भरी पोस्ट डाली। उसने लिखा- ”अगर हरियाणा में भाजपा तीसरी बार आ गई, तो जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसको गोली मैं मारूंगा। वही बात होगी, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी।”

जब उसके मैसेज से बवाल मचा तो आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि उसने शराब के नशे में धुत होकर ऐसा ग्रुप पर लिख दिया था। होश में आने के बाद उसे अपनी गलती महसूस हुई। जिसके बाद उसने मैसेज को डिलीट कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने महताब की शिकायत पर मामला दर्ज कर देवरड़ गांव निवासी अजमेर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। पुलिस का यह भी दावा है कि उसका जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार के पति सोमबीर राठी और विनेश फोगाट के साथ भी उसका किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है। वह इन दोनों को जानता भी नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...