मुख्यमंत्री ने ऊना जनपद-एक परिचय संस्करण-2 पुस्तक का विमोचन किया

ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में ऊना जनपद-एक परिचय के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला प्रशासन ऊना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक से पाठकों को ऊना जिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का अवसर प्राप्त होगा। 

इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने अवगत करवाया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ऊना द्वारा इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है, जिसमें जिला के इतिहास, परंपराओं, संस्कृति जैसे अन्य बिंदुओं का समावेश किया गया है। पुस्तक में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का समावेश भी किया गया है। इस पुस्तक को जिला ऊना की विभिन्न पुस्तकालयों में रखा जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को जिला के गठन से लेकर अब तक के सफर के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। 

ऊना जनपद-एक परिचय संस्करण-2 पुस्तक को जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल ने संपादित किया है। वर्ष 2011 में पुस्तक का प्रथम संस्करण प्रकाशित किया गया था, जिसमें तत्कालीन उपायुक्त के आर भारती, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक स्व. विनोद लखनपाल तथा विभागीय अधिकारियों अजय पराशर, गुरमीत बेदी सहित अन्य लेखकों ने बहुमूल्य योगदान दिया था।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी के.आर. भारती उपस्थित थे।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...