Himachalजल क्रीड़ाओं व एथनो बोटेनिकल पार्क का सीएम करेंगे लोकार्पणः कंवर 

जल क्रीड़ाओं व एथनो बोटेनिकल पार्क का सीएम करेंगे लोकार्पणः कंवर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

ऊना/सुशील पंडित : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज अंदरौली में 9.50 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे ग्रामीण सेनेटरी मार्ट तथा एथनो बोटैनिकल पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ऊना तथा केटीडीएम के अध्यक्ष राघव शर्मा भी उनके साथ रहे और उन्हें निर्माण कार्य की जानकारी दी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस बड़ी परियोजना का लोकार्पण करने के लिए कुटलैहड़ आएंगे। उन्होंने कहा कि इसी दिन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का भी शुभारंभ भी करेंगे।

इस अवसर पर टूरिज्म इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों के नुमाइंदों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कहा कि यह परियोजना कुटलैहड़ में पर्यटन के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ौतरी होगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। कंवर ने कहा कि इस प्रस्तावित पार्क में गिफ्ट शॉप, सेल सेंटर, बीओ क्वार्टर, टिकट सेंटर, स्वच्छता कैफे, रेस्टोरेंट, ट्री-हाउस, वॉटर एटीएम, शौचालयों व बड़ी पार्किंग का आधुनिक निर्माण किया जाएगा तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक बड़ी परियोजना है। 
सोहारी में ईको पार्क के लिए 3.50 करोड़ की डीपीआर
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सोहारी में भी ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क के लिए 3.50 करोड़ रुपए की डीपीआर बनकर तैयार है। इस पार्क में पर्यटकों के लिए गिफ्ट शॉप, कैफे, टॉयलेट तथा पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
इस असवर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, डीएफओ मृत्युंजय माधव, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...