Breaking NewsCM की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

CM की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शनिवार सुबह अचानक से तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह उठने पर उन्हें हाथों में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नीतीश कुमार का इलाज मेदांता के हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त चल रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान महीनों तक चले चुनाव प्रचार और उसके बाद केंद्र में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी रहा। इसके अलावा, 29 जून को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है, जिसमें नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उपस्थित रहना अनिवार्य है।

माना जा रहा है कि इसी महत्वपूर्ण बैठक को देखते हुए नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीमार हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार हुआ और तब स्वस्थ महसूस करने के बाद एक्टिव नजर आए। चुनाव रिजल्ट आने के बाद सीएम दिल्ली गए और सरकार गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी से दो नेताओं को जगह दिलाई। एक दिन पहले ही शुक्रवार को नीतीश कुमार ने तीन महीने बाद कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में बेरोजगारी भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के आवास भत्ते जैसे 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...