NationalCockroach Janta Party के फाउंडर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

Cockroach Janta Party के फाउंडर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक कंट्रोल खत्म हो गया और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अकाउंट हैक होने की वजह से पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ नई कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है, जबकि पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी पॉपुलैरिटी के बीच कुछ समय के लिए हटा लिया गया था। हालांकि कुछ समय के बाद उसे फिर से शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी दीपके ने खुद X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट करके दी है। दीपके ने दावा किया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक लिया गया था और वह उसको एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे। दीपके ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करके बताया है कि मेटा की रिकवरी प्रक्रिया के जरिए उन्होंने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट को कई बार वापस पाने की कोशिश की मगर वे हर बार असफल रहे। कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय वायरल है।

इंस्टाग्राम के अकाउंट ने शुरू होने के बाद कुछ दिन के अंदर करोंड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हासिल कर लिए। यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलोअर्स की संख्या में पीछे कर चुका है। शनिवार के दिन यानी अकाउंट शुरू होने के छठे दिन कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 2.17 करोड़ के पार कर चुकी है। इस अकाउंट ने चौथे दिन में ही फॉलोअर्स की संख्या में भाजपा और कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट को पछाड़ दिया था। कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभी तक सिर्फ 75 पोस्ट किए हैं और फॉलोअर्स की संख्या 2.17 करोड़ के पार हो चुकी है। दीपके के कई वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं। यहां तक कि जिन पोस्ट को इस अकाउंट रिपोस्ट किया है उनपर भी लाखों में व्यूज हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...