Himachalमहाविद्यालय ऊना के बी.वॉक. विभाग के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित 

महाविद्यालय ऊना के बी.वॉक. विभाग के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बी.वॉक. विभाग के अन्तिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। इस मौके पर भारत की जानी-मानी फ़ैशन वस्त्र कंपनी मैंगो, नौटिका, बेबे, रोडस्टर, हाऊस आफ पटौदी इत्यादि कंपनी के एसोसियेट निदेशक संजीव कुमार तथा रिटेल आपरेशन मैनेजर बेनी मीन चंद ने 15 छात्रों का साक्षात्कार लिया। जिसमें कुल 8 छात्रों का चयन फ़ैशन परामर्शदाता सह मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए किया। इन चयनित छात्रों को 2.9 लाख वार्षिक का पैकेज कंपनी द्वारा दिया जायेगा।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान युग में, कैंपस प्लेसमेंट छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए बहुत महत्व रखता है। कैंपस प्लेसमेंट छात्रों को घर बैठे अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के ठीक बाद अपना कैरियर शुरू कर  सकते हैं। इसके अलावा उन्हें प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान उद्योग के पेशेवरों के साथ बातचीत करने और जुड़ने का मौका भी मिलता है, जो भविष्य में उनके संभावित करियर की नींव रखने में मदद करता है। बी.वॉक. विभाग के समन्वयक सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने कंपनी को प्लेसमेंट ड्राइव में आने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बी.वॉक. विभाग के गौरव सांख्यायन, रशपाल, तरुण कुमार, दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...