Breaking Newsतेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार में टक्कर, बच्ची समेत 5 की...

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कार में टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में डॉक्टर दंपती, उनकी डेढ़ साल की बेटी समेत 2 परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव के पास भारतमाला सड़क पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हुआ। पांचों मृतक गुजरात के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे। गुजरात के ये दोनों परिवार श्रीगंगानगर से एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। डॉ. शिवरान ने बताया कि सुबह स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। इसमें गुजरात के डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी हेतल, गुजरात में ही कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. पूजा, उनके पति के साथ ही डॉ. प्रतीक-हेतल की महज डेढ़ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पांचों का शव नोखा के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जा रहा है।

घटना के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह पिचक गई। इसमें सवार लोग कार में ही फंस गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि काफी देर तक इन्हें किसी ने संभाला ही नहीं, क्योंकि भारतमाला प्रोजेक्ट पर ज्यादा आवागमन नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो चला रहे शख्स को नींद आ गई, जिससे कार ट्रक में घुस गई। इसमें फंसे लोगों के शव निकालने में ही भारी मशक्कत करनी पड़ी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...