Himachalप्यूमा के नकली जूते बनाने वाली कंपनी पकड़ी, मामला दर्ज

प्यूमा के नकली जूते बनाने वाली कंपनी पकड़ी, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित : संतोषगढ़ स्थित एक फैक्ट्री में कपड़े और जूते बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी प्यूमा के नाम से नकली उत्पाद बनाने और बेचने का मामला सामने आया है ।पुलिस ने प्यूमा कंपनी अधिकारी की शिकायत के आधार पर संतोषगढ़ स्थित फैक्ट्री आउटलेट के संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरके एसोसिएट कंपनी मोहाली की आईपी हेड श्रीमती रचना कपूर पत्नी बबीश कपूर सेक्टर 117 मोहाली ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि इनकी अधिकृत कंपनी के नाम से लाजपत सिंह संचालक फैक्ट्री आउटलेट गांव पूना नजदीक वट्ठल वाला कारखाना जिला ऊना हिमाचल प्रदेश नकली कपड़े, जूते चप्पल इत्यादि बनाकर बेचने का काम करता है जो कि आम जनता के साथ धोखा कर रहे हैं जिससे सरकार व इनकी कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री में नकली माल तैयार करके और इनकी कंपनी का लोगो लगाकर जूते व चपले बेचते हैं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा रेड कर 48 जोड़ी चप्पल व आठ जोड़े जूते मार्का का पूमा बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने थाना ऊना में कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...