ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते टाहलीवाल में एक पंजाब के बुजुर्ग हलवाई का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव टाहलीवाल में सड़क किनारे पड़ा है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक का नाम दर्शन सिंह पुत्र विशन दास निवासी नंगल कलां है जो पंजाब के जिला होशियारपुर के झुगियां में हलवाई का काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आरंभिक पड़ताल में मामला हार्ट अटैक लग रहा है। मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
