Himachalकांग्रेस ने किया महिलाओं से विश्वासघात,झूठी गारंटियों से ठगे लोग : सुषमा...

कांग्रेस ने किया महिलाओं से विश्वासघात,झूठी गारंटियों से ठगे लोग : सुषमा ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ में अयोग्य व्यक्ति ने छल-कपट से हथियाई सत्ता, जनता अभी भी भाजपा के साथ: निशा भुल्लर


ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता को ठगने के आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के सब्ज़बाग दिखाकर भोली जनता को ठगा है। ज़िला ऊना भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से जनता को गुमराह करती आई है और अब 1500 रुपये प्रतिमाह देने की झूठी गारंटी देकर मातृशक्ति के साथ विश्वासघात किया है। वहीं ज़िला ऊना भाजपा महिला मोर्चा की आई टी प्रभारी निशा भुल्लर ने अपने बयान में कहा है कि कुटलैहड़ के विधायक ने चुनावों के समय महिलाओं से 1500 रुपये के लिए फार्म तक भरवाए और छल कपट से सत्ता की कुर्सी हासिल की है। 


महिला मोर्चा की नेत्रियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कुटलैहड़ की जनता अभी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में एक अयोग्य व्यक्ति जनता को गुमराह करके विधायक बना है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कुटलैहड़ के स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों, सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब हो रही है और विधायक कुछ भी कर पाने में असमर्थ हैं। वे केवल झूठ परोसकर व छल कपट की राजनीति से सत्ता में आए हैं। भाजपा नेत्रियों ने भाजपा मंडल कुटलैहड़ की नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी को भी बधाई देते हुए कहा है कि सभी नवनियुक्त सदस्य संगठन के कार्य को भली भांति से परिपूर्ण करेंगी व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...