Himachalकांग्रेस ने फ्री बिजली के सपने दिखाकर लोगों से किया छल: विक्की...

कांग्रेस ने फ्री बिजली के सपने दिखाकर लोगों से किया छल: विक्की सैनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार ने लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री के सपने दिखाकर अब बिजली की दरों में 22 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाकर लोगों पर महंगाई की मार मारी है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा शहरी इकाई के मीडिया प्रभारी विक्की सैनी ने शनिवार को ऊना में जारी प्रेस वक्तव्य में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इससे बता दिया है कि कांग्रेस की करनी और कथनी में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि लोग 300 यूनिट फ्री बिजली के सपने संजोए हुए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ौतरी कर लोगों को तोहफा दिया है। विक्की सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए लोगों से लुभावने वायदे पूरे किए थे, लेकिन इन वायदों में से एक भी पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि महिलाएं 1500 रुपए का इंतजार कर रही है। युवा रोजगार के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस न ही महंगाई को कम पा रही है और न हीं युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध पाई है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। विक्की सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार लोगों पर महंगाई थोप रही है। उन्होंने कहा कि पहले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए। अब बिजली की दरों में प्रति यूनिट 22 पैसे बढ़ाने से लोगों को आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि चाहिए तो ये था कि कांगे्रस सरकार लोगों से किए वायदों को पूरा करती, लेकिन अब उल्टा लोगों महंगाई बढ़ाकर लोगों पर आर्थिक बोझ लाद रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...