Unaकांग्रेस का पाकिस्तान से नापाक रिश्ता: अनुराग ठाकुर 

कांग्रेस का पाकिस्तान से नापाक रिश्ता: अनुराग ठाकुर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जल-थल-नभ में कांग्रेस के घोटालों और दलाली की लंबी लिस्ट: अनुराग ठाकुर 
ऊना /सुशील पंडित : हमीरपुर लोकसभा से भारतीय जनता के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज पूछा कि आखिर कांग्रेस और पाकिस्तान का यह नापाक रिश्ता क्या कहलाता है जो बार-बार अनायास ही कभी कांग्रेसी पाकिस्तान की गोद में बैठ जाते हैं तो कभी पाकिस्तान कांग्रेस की गोद में बैठ जाता है? इन लोगों को भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करने कि आखिर जरूरत क्यों पड़ती है? यह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कैसी घिनौनी राजनीति है जो भारत के चुनाव के समय पाकिस्तान का गुणगान करवाती है?

यह कैसी राजनीति है जो भारत की हजारों एकड़ भूमि को पाकिस्तान को सौंप देती है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं। आख़िर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। आखिर कांग्रेस क्यों भारत से परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहती है। एक ओर ये कांग्रेसी नेता भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं। 

अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज झंडूता, भोरंज और हमीरपुर मंडल में आयोजित अपनी जनसभाओं व मीडियाकर्मियों से वार्तालाप के दौरान कहीं। उन्होंने इस दौरान अपनी व मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोगों से 1 जून को भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने कि अपील की। इसके साथ-साथ अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को भी जमकर घेरा।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज का भारत आगे बढ़ना चाहता है इसीलिए वो एक सशक्त और मजबूत नेतृत्व को चुनने वाला है। छह चरणों में पूरे देश ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए और आदरणीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए बढ़-चढ़कर वोट किया है। हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश भी 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने वाला है।”
अनुराग ठाकुर ने कहा, “जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर भय और भ्रम फैलाकर वोट मांगने वाली कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों को जनता आगामी 4 जून को जबरदस्त पटकनी देने वाली है। यह लोग अभी से मातम मानने और अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की प्लानिंग शुरू कर चुके होंगे क्योंकि इनकी 40 से कम सीटें आ रहीं हैं। इन्होंने इन चुनावों में एससी, एसटी, ओबीसी और संविधान के नाम पर झूठ, भय और भ्रम फैलाने के सारे हथकंडे अपना लिए पर एक भी काम नहीं आया।”
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “इतिहास गवाह है कि आज़ादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने हर डिफ़ेंस डील में अपनी डील को तरह दी है।हमेशा से कांग्रेस का एजेंडा देश के पैसे को अपनी जेबों में भरने का रहा है।आज़ादी के तुरंत बाद चाहे इंग्लैंड से 3 हज़ार पों ख़रीदने का मामला हो या फिर बोफ़ोर्स से लेकर स्कॉर्पियन सबमरीन और वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्तावेस्टलैंड घोटाले की बात हो,हर मामले में कांग्रेस पार्टी के हाथ दलाली से रंगे हैं।सेना की मज़बूती के लिए ख़र्च होने वाले पैसों को कांग्रेसी नेताओं ने अपनी अय्याशीयों पर ख़र्च करती रही और आभाव में सीमा पर हमारा सैनिक मरता रहा”
अनुराग ठाकुर ने कहा, “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के समय कारगिल में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पहली बार वापस घर लाया गया। उनके परिवारों को वन यापन के लिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और पैसे दिए गए। परमाणु बम परीक्षण कर अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया। मोदी सरकार में हमारे सैनिकों को राफेल विमान मिला, भारत आज स्वयं ब्रह्मोस मिसाइल, आईएनएस विक्रांत युद्ध पोत, तेजस विमान और बुलेट प्रूफ जैकेट बना रहा है। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में 1 लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। हमने नॉर्थ ईस्ट में भी लगभग 11 शांति समझौते किए हैं। आज पूरे देश में नक्सली हथियार डाल रहे हैं। मोदी सरकार ने सेना की 40 वर्षों पुरानी मांग, ‘वन रैंक, वन पेंशन’ को लागू कर अब तक अपने सैनिकों को ₹1 लाख 20 हजार करोड़ से ज्यादा दिया है।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...