Breaking Newsनुक्कड़ सभा से लौटते वक्त कांग्रेस विधायक के काफिले पर हुआ हमला

नुक्कड़ सभा से लौटते वक्त कांग्रेस विधायक के काफिले पर हुआ हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमले की खबर आ रही है। गंगालूर से नुक्कड़ सभा कर बीजापुर लौट रहे कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों पर हमला हुआ है। हालांकि,  राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हमले की खबर को इनकार कर दिया है। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अभी तक जो जानकारी मिली है। उसमें किसी तरह के नक्सली हमले की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि विधायक के काफिले में शामिल एक गाड़ी के टायर बदलने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इस नक्सली हमले में विधायक के साथ चल रहे जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी के टायर में गोली लगी है।

नुक्कड़ सभा से लौटते वक्त काफिले पर हमला

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर में  हाट बाजार में नुक्कड़ सभा में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद विधायक विक्रम मंडावी सहित कांग्रेसियों का काफिला वापस लौट रहा था। इसी दौरान पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने काफिले में चल रही वाहनों पर हमला कर दिया। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन के पिछले टायर में एक गोली लगी।

गृहमंत्री साहू ने हमले की बात से किया इनकार

राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम मंडावी जी गंगालूर की तरफ दौरे में जाने वाले थे। उनको पुलिस और सुरक्षाबालों ने रोका था। क्योंकि बिना सूचना और बिना सिक्योरिटी के वहां जाना उचित नहीं है, लेकिन विधायक वहां गए और सकुशल वापस भी आए हैं। उनके काफिले पर कहीं कोई नक्सली हमले की जानकारी अभी नहीं है। उनके पीछे जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष जो आ रही थी उनका कहना है कि फायरिंग हुई है। इसके अलावा गाड़ी का टायर बदलते जरूर देखा गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...