Himachalकांग्रेस ने तीन युवा कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने तीन युवा कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना /सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते घालूवाल के एक निजी पैलैस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शोक सभा का आयोजन कर हाल ही में विभिन्न घटनाओं में मारे गए अपने तीन युवा कार्यकर्ताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस शोक सभा का आयोजन किया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।  पिछले दिनों एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मृत्यु हो गई थी और इन युवकों में हरोली कांग्रेस के दो कार्यकर्ता राजन जसवाल और कुलदीप जसवाल भी शामिल थे।
उसके बाद दुलैहड़ में हुई घटना में कांग्रेस के ही कार्यकर्ता रविंद्र कुमार उर्फ सेठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार द्वारा नेता प्रतिपक्ष की जान को खतरा बताने के ब्यान पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन बातों का मूल्यांकन पुलिस को करना होता है।  नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश भर में कहीं भी कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने रविंद्र कुमार सेठी के हत्यारों को जल्द पकड़ने और पांच युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत की न्यायायिक जांच की मांग भी उठाई। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...