Chandigarhराहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ट्रेन रोककर कांग्रेस ने किया...

राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ट्रेन रोककर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा होने पर और सांसद पद की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद देश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ यूथ कांग्रेसी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन रोकने का प्रयास किया। वहीं मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि इन्हें 5 मिनट में ही रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर मनीषा देवी ने बताया कि नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन के स्टेशन से चलने से 15 मिनट पहले कांग्रेसी यहां जुटे थे और 5 मिनट में ही उन्हें हटा दिया गया था। शताब्दी को रोके जाने की स्थिति में आम जनमानस को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता था। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर राहुल गांधी का बयान भी सामने आया है। जिसमें बीजेपी द्वारा उन पर निशाना साधने के बयान पर उन्होनें कहा कि मैं सावरकर नहीं हूं मैं गांधी हूं और गांधी कभी नहीं झुकेगा।

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। लुबाना ने कहा कि जो भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसकी आवाज को कुचला जा रहा है। लुबाना ने कहा कि राहुल गांधी कई सालों से मोदी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अब मोदी के दोस्त अडाणी पर बात आई तो उन्होंने राहुल गांधी पर कार्रवाई की। उन्होंने आगे कि भाजपा के कई लीडर्स पर केस हैं मगर उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोदी ‘सरनेम’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते आपराधिक मानहानि केस में सूरत (गुजरात) की कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि साथ ही जमानत देते हुए 30 दिनों के लिए सजा पर रोक लगा दी थी। राहुल गांधी की केरल के वायनाड से संसदीय सीट चली गई है। ऐसे में इस सीट पर जल्द उप-चुनाव हो सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...