Unaकांग्रेस ने दिखाया सतपाल रायजादा पर विश्वास, अब जनता भी इन्हें चुनकर...

कांग्रेस ने दिखाया सतपाल रायजादा पर विश्वास, अब जनता भी इन्हें चुनकर भेजे दिल्ली: प्रियंका गांधी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना और हमीरपुर में सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में प्रियंका गांधी की धुआंदार जनसभाएं और रोड शो

ऊना/सुशील पंडित : संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अनुराग ठाकुर के गढ़ में हल्लाबोल जनसभाएं की और उनके गृहजिला हमीरपुर के बड़सर मैहरे में हजारों लोगों के साथ विशाल रोड शो करके भाजपा की परेशानी को और बढ़ा दिया है। इस मौका पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, चिंतपूर्णी के विधायक सहित स्थानीय स्थानीय नेता मौजूद रहे। इस मौका पर प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार सतपाल सिंह रायजादा पर विश्वास दिखाया है और जनता के बीच वह काफी लोकप्रिय है। जनता के लिए रायजादा हर सुख दुख में खड़े मिलते हैं। जनता को भी इनको चुनकर दिल्ली भेजना चाहिए ताकि संसदीय क्षेत्र का विकास हो सके।

जनता ने कर दिया है अनुराग का बोरिया बिस्तर पैक: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सतपाल सिंह रायजादा को भाजपा कमजोर कैंडिडेट मान रही थी लेकिन इसने ही अब उनकी नींदें उड़ा दी हैं। भाजपा खेमे में डर का माहौल है। यह माहौल इसलिए बना है क्योंकि 4 बार सांसद रहने के बावजूद भी अनुराग ठाकुर संसदीय क्षेत्र का विकास करवाने में हर बार फेल रहे। अनुराग की वजह से ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पिछड़ा है। सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय भी अनुराग गायब रहे और अब चुनावों में खुद भी संसदीय क्षेत्र में दनदना रहे हैं और केंद्र से नेताओंं को भी इंपोर्ट करके यहां ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग को अब यह जान लेना चाहिए कि जनता ने अब उनका बोरिया बिस्तर पैक करने का मन बना लिया है क्योंकि वह रेल और खेल सबमें ही फेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को चुनावों के दिनों में दूसरों के कामों को अपना बताकर अनुराग काम चला रहे हैं लेकिन जनता अब जागरूक है। संसदीय क्षेत्र में एक भी काम ऐसा नहीं है जो अनुराग की देन हो। अनुराग न तो बेरोजगारों को रोजगार दिलवा पाए हैं और न ही महंगाई पर लगाम लगा पाए हैं। संसदीय क्षेत्र को ऐसे नाकाम सांसद की जरूरत नहीं है। अब समय सतपाल रायजादा का है जो कि जनता के बीच रहने वाले नेता हैं न कि चुनावों के बाद गायब रहने वाले।

डर चुके हैं अनुराग, अब सबको पूछ रहे जीतूंगा या नहीं: अग्रिहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि पहले 5 लाख से जीतने की बातें कहने वाले अनुराग ठाकुर को सतपाल सिंह रायजादा ने घेरा डाल दिया है। अब अनुराग सबको पूछते फिर रहे हैं कि मैं जीतूंगा या नहीं। ऐसी हालत भाजपा नेताओं की हो चुकी है। संसदीय क्षेत्र में सतपाल रायजादा के नाम की हवा चल रही है और हमेशा जनता और संसदीय क्षेत्र के बीच से गायब रहने वाले अनुराग ठाकुर इस हवा में उडऩे वाले हैं। अग्रिहोत्री ने कहा कि जीतने के बाद कभी न दिखने वाले अनुराग आज धूप में पसीना बहा रहे हैं और लोगों के पास पहुंच रहे हैं कि मैं भी चुनाव मैदान में हूं। उन्होंने कहा कि अनुराग ने संसदीय क्षेत्र को न हवाई अड्ड़ा दिया, न खेल मैदान दिया, न कोई रेल लाइन दी। कांग्रेस के समय के कार्यों को अपना बताकर ढिंढोरा पीट रहे हैं। अग्रिहोत्री ने कहा कि इससे पहले भी ऊना के ही मेजर विक्रम सिंह ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल को हराया था और सांसद बने थे। अब समय सतपाल रायजादा का है क्योंकि अनुराग हर मोर्चे पर फेल रहे हैं।

 

ऊना-तलवाड़ा रेल लाइन कांग्रेस के सांसद पराशर की देन: रायजादा
सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अनुराग अपनी हार देखकर बौखला गए हैं और एक ट्रेन के 10 स्टेशन गिनाकर लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन तलवाड़ा रेल लाइन का जो श्रेय लेने का प्रयास है भाजपा के प्रत्याशी कर रहे हैं दरअसल यह काम बहुत साल पहले कांग्रेस के ही सांसद नारायण चंद पराशर द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर अब तक के सबसे असफल सांसद रहे हैं जो चार बार सांसद चुने जाने के बावजूद एक बार भी केंद्र में हिमाचल की आवाज नहीं उठा सके। अनुराग अपने पिछले चार कार्यकाल में अपनी उपलब्धियां नहीं बता पा रहे हैं। अनुराग हमीरपुर में रेल पहुंचाने के लिए एक इंच लाईन नही बिछा पाए। सेहत खराब होने के बावजूद सुक्खू आपदा में प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहे लेकिन अनुराग नहीं आए। अनुराग चाहते तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाते जिससे संसदीय हल्के में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता लेकिन वह यह नहीं कर पाए। अग्निवीर योजना पर सफाई नहीं दे पा रहे हैं। हमीरपुर की रेल लाइन पर सफाई नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मात्र सेलिब्रिटी नेता के रूप में पहचान बनाने में ही सफल हुए है जनता के मुद्दो से इनका दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं रहा है और न ही कभी संसद में मजबूती से अपने क्षेत्र के मुद्दो को पटल पर रख पाए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...