Breaking Newsकांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बहाने भाजपा पर साधा निशाना, शुरू किया 'CryPMPayCM'...

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बहाने भाजपा पर साधा निशाना, शुरू किया ‘CryPMPayCM’ अभियान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बहाने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा बीते शनिवार को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किये हमले से उत्साहित राज्य कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री बोम्मई की फोटो के साथ ‘CryPMPayCM’ अभियान शुरू किया। भाजपा पर इस नये हमले की अगुवाई कर्नाटक युवा कांग्रेस की ओर किया गया। यूथ कमेटी ने ट्वीट किया, “इन दिनों प्रधानमंत्री के भाषण मुझे मेरे फेसबुक फीड की याद दिलाते हैं।… #CryPMPayCM।”

बताया जा रहा है कि राज्य कांग्रेस के कई नेता ट्विटर पर हैशटैग #CryPMPayCM के साथ ट्वीट कर रहे हैं और यह कुछ समय के लिए यह ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा था। दरअसल कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ इस हमले की रूपरेख कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा शनिवार को नवलगुंड से कांग्रेस उम्मीदवार एनएच कोनारेड्डी के पक्ष में की गई चुनावी जनसभा के बाद तय की। उस जनसभा में प्रियंका ने कहा था, “भाजपा यह नहीं समझती कि चुनाव लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए होते हैं। इसके बजाय प्रधानमंत्री केवल राजनीतिक कलह का रोना रोते हैं।”

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा, “मैंने इंदिरा जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह तक कई प्रधानमंत्रियों को देखा है। इनमें से प्रधानमंत्री मोदी अकेले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जनता के मुद्दे को अनदेखा करते हुए केवल उन बातों को कहते हैं, जो नफरत और वैमनस्य पैदा करते हैं। उन्हें कोई बात तो जनता के बारे में भी करनी चाहिए।” प्रियंका गांधी के इस भाषण को लेकर भाजपा ने विरोध जताया था कि वो और उनकी पार्टी हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना में सीमा रेखा पार कर जाते हैं, उनकी पार्टी के अध्यक्ष पीएम मोदी को गाली देते हैं और वो जनता के बीच में मुद्दों की बहाना बनाकर पार्टी का बचाव कर रही हैं।

भाजपा द्वारा किये इस आलोचना के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई और भाजपा को घेरते हुए ‘CryPMPayCM’ अभियान की शुरूआत कर दी। इससे पहले बीते साल कर्नाटक कांग्रेस ने बसवराज बोम्मई को घेरने के लिए ‘PayCM’ शीर्षक वाले क्यूआर कोड के पोस्टर बनाकर पूरे राज्य में चस्पा दिए थे। हालांकि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हर बार कांग्रेस के इन आरोपों को नकारते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बीते नौ साल से रो रही है, लेकिन देश की जनता को उनसे कोई हमदर्दी नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...