Nationalट्रेन पलटाने की साजिश : ट्रैक पर रखे लोहे व सीमेंट के...

ट्रेन पलटाने की साजिश : ट्रैक पर रखे लोहे व सीमेंट के पाइप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली : यूपी के शामली में पैसेंजर ट्रेन पलटाने की नाकाम साजिश की है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन ट्रैक पर लोहे का 10 से 12 फीट लंबा पाइप और कई पत्थर रख दिए थे। हालांकि, ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया और इस वजह से करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार की रात दिल्ली सात बजे चलकर शामली होते हुए ट्रेन सहारनपुर जाती है। जब ट्रेन रात साढ़े नौ बजे शामली-बलवा के बीच पहुंची तो रेलवे ट्रेक पर पत्थर, सीमेंट के पाइप और लोहे के पाइप रखे देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आरपीएफ, जीआरपी को सूचना दी। फिलहाल किसने ये पाइप और पत्थर ट्रैक पर रखे, इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और आरपीएफ साजिश करने वालों के साथ-साथ साजिश की मंशा क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...