Chandigarhचंडीगढ़ः गवर्नमेंट कॉलेज फ़ॉर गर्ल्स सेक्टर 42 के साथ वाकिंग ट्रैक बनना...

चंडीगढ़ः गवर्नमेंट कॉलेज फ़ॉर गर्ल्स सेक्टर 42 के साथ वाकिंग ट्रैक बनना शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फर्नीचर मार्किट से आने वाली स्टूडेंट्स को हैवी ट्रैफिक पर चलने पर आ रही थी दिक्कतें

चंडीगढ़: फर्नीचर मार्केट सेक्टर 54 से सेक्टर 42 गवर्नमेंट कॉलेज फ़ॉर गर्ल्स की स्टूडेंट्स को अब हैवी ट्रैफिक रोड पर चलने की मुसीबत का सामना नही करना पड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने पाम गार्डन से कॉलेज के साथ लगती खाली जगह पर वाकिंग ट्रैक बनाने का काम शुरू करवा दिया है। यह सब एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के प्रयास से संभव हो पाया है। 

जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपल ने उनके समक्ष यह मुद्दा उठाया था कि फर्नीचर मार्केट सेक्टर 54 से हैवी ट्रैफिक वाली सड़क क्रॉस कर स्टूडेंट्स को इसी रोड पर कॉलेज आना पड़ता है। जिससे किसी न किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसके लिए अगर वाकिंग ट्रैक बन जाए तो स्टूडेंट्स को सेफ पैसेज मिलेगा।  उन्होंने तब यह मुद्दा चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार के समक्ष एक मीटिंग के दौरान उठाया। सलाहकार महोदय ने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए चीफ इंजीनियर को इस पर गौर फरमाएं जाने के दिशा निर्देश जारी किए। चीफ इंजीनियर ने आज इस दिशा में काम शुरू करवा दिया। वाकिंग ट्रैक पर लगभग सारा काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे स्टूडेंट्स के आने जाने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

जसबीर सिंह बंटी ने एडवाइजर धर्मपाल और चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा का आभार जताया कि उन्होंने उनकी मांग और स्टूडेंट्स को पेश आ रही समस्या को समझा और गंभीरता से विचार करते हुए तुरंत प्रभाव से इसका संज्ञान लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...