Breaking Newsहाईवे पर कार को 2 किमी तक घसीटता ले गया कंटेनर चालक,...

हाईवे पर कार को 2 किमी तक घसीटता ले गया कंटेनर चालक, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कार में चिल्लाता रहा परिवार

यूपीः आगरा-ग्वालियर हाईवे का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें कंटेनर कार को घसीटते हुए ले जा रहा है। कार में महिला और बच्चे समेत 4 लोग बैठे हुए हैं। सभी चीख-चिल्ला रहे हैं। कंटेनर के नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। लेकिन इसके बाद भी ड्राइवर ने कंटेनर नहीं रोका। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर 2 किलोमीटर दूर किसी तरह से कंटेनर को रोका। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक महिला को ज्यादा चोटें आई हैं।

नोएडा सेक्टर-50 के सागर प्रेसिडेंसी में रहने वाले अमर जैन अपनी पत्नी योग्यता, दो बच्चों अंशिका और अंश के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर आगरा से धौलपुर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, हाईवे पर सिकंदरपुर कस्बे के पास अमर ने कंटेनर को ओवरटेक किया। कंटेनर की रफ्तार तेज थी। इसी के चलते उसकी कार से टक्कर हो गई। इसके साथ ही कार टर्न होकर साइड से कंटेनर में फंस गई। पकड़े जाने के डर से ड्राइवर ने कंटेनर की स्पीड और बढ़ा दी। वह कार को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।

कंटेनर को रोकने के लिए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। ड्राइवर और कंडक्टर को लगातार जोर-जोर से आवाज दी। लेकिन ड्राइवर ने उनकी आवाज को अनसुना कर दिया। वह लगातार कंटेनर को दौड़ाता रहा। ड्राइवर ने जब कंटेनर को नहीं रोका, तो क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना तेहरा पुलिस चौकी पर दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज अमर राणा ने बैरिकेडिंग लगाकर कंटेनर को रुकवाया। कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में पति और दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। जबकि पत्नी को ज्यादा चोट लगी है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...