Himachalकोरोना ने फ‍िर से दी दस्‍तक! मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

कोरोना ने फ‍िर से दी दस्‍तक! मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दक्षिण पूर्व एशिया की कई सरकारें कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए अभी से उपाय करने शुरू कर दिये हैं। जिसमें एयरपोर्ट पर तापमान स्कैनर और लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। सरकारों का लक्ष्य है कि इस प्रकार के प्रीकाॅशन से वे वायरस को फैलने को रोक सकते हैं। इस प्रकार के उपायों से इन देशों के लोग बहुत चिंतित है उन्हें डर सता रहा है कि कहीं एक बार फिर से 2020 का वह दौर नहीं लौट आए। जो कि महामारी की शुरुआत में हुआ था। इस बीच सिंगापुर के वाईस प्रेसिडेंट लाॅरेंस वोंग ने कहा कि ये सब झूठ और अफवाह है कि एक बार फिर 2020 का दौर लौट आएगा। उधर आंकड़े तो कुछ ये ही गवाही दे रहे हैं।

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो 2 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में कोविड के कुल मामले 32 हजार हो गए जोकि पिछले सप्ताह तक 22 हजार के आसपास थे। बयान जारी करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि आंकड़ों में वृद्धि के कई कारण है। जिसमें लोगों की कम हो रही रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ त्योहारी सीजन में लोगों का घुमने जाना है। बता दें कि सिंगापुर में कोविड के मामले वायरस जेएन 0.1 वेरिएंट के है। जो कि बीए 2.86 वेरिएंट फैमिली का है। फिलहाल सिंगापुर में 60 प्रतिशत कोविड मामलों के लिए यही वायरस जिम्मेदार है। स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने बुधवार को बताया कि इंडोनेशिया में अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर जांच के लिए थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं।

इनमें जकार्ता का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बाटम नौका टर्मिनल भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इंडोनेशियाई लोगों से आग्रह किया है कि वे उन क्षेत्रों की यात्रा स्थगित कर दें जहां कोविड-19 मामलों में वृद्धि हो रही है। वहीं उधर मलेशिया में एक सप्ताह में कोविड के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। 2 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 6,796 मामले सामने आए है। जो कि पिछले सप्ताह तक महज 3 हजार ही थे। मलेशिया में अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...