Himachalमामूली विवाद को लेकर होटल में चचेरे भाई ने किया वकील का...

मामूली विवाद को लेकर होटल में चचेरे भाई ने किया वकील का कत्ल

शिमलाः हिमाचल के शिमला के ढाली में स्थित होटल में व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार होटल के कमरे में चचेरे भाई के हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को पंचकूला, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान आकाश शर्मा निवासी सेक्टर-10, पंचकूला के रूप में हुई है। मृतक आकाश का देर रात होटल में कत्ल कर दिया गया था। मृतक आकाश चंडीगढ़ में वकील था। होटल में चचेरे भाई ने बीयर की बोतल के कांच से गला काटकर आकाश की हत्या की गई। इस हत्या की जानकारी होटल कर्मचारियों को किसी ने अनजान नंबर से कॉल करके दी। जानकारी देने वाले ने अपना नाम नहीं बताया।

केवल इतना कहा कि होटल के कमरा नंबर 302 में एक बंदे की डेडबॉडी पड़ी है। गला काटकर उसकी हत्या की गई है, जाकर देख लो। इस सूचना के बाद कर्मचारी कमरा नंबर 302 की ओर दौड़े और मास्टर की से गेट खोला। अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ एक युवक की डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी मिली। शिमला पुलिस ने अर्जुन शर्मा का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी, मानवीय गुप्त जानकारी और कई पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयासों का उपयोग किया। इन प्रयासों के आधार पर अर्जुन शर्मा को 14 जून की सुबह पंचकूला (हरियाणा) के बाहर से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश शर्मा और आरोपी अर्जुन शर्मा 11 जून को रात लगभग 8:22 बजे ढाली सुरंग के पास स्थित होटल पहुंचे थे। आरोपी अर्जुन अपने पिता के साथ पंचकूला में सब्ज़ियों का व्यापार करता है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 13 जून को दोनों चचेरे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में अर्जुन ने कथित तौर पर पहले आकाश शर्मा के सिर पर बीयर की बोतल से वार किया। इसके बाद उसने आकाश का गला शीशे से मार दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...