Breaking Newsलुकाछिपी खेल रहीं चचेरी बहनों की मौ'त

लुकाछिपी खेल रहीं चचेरी बहनों की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राजस्थान के राजसमंद जिले में लुकाछिपी खेल रहीं दो चचेरी बहनें फ्रीजर में फंस गईं। इस दौरान जब वे बाहर नहीं निकल सकीं तो सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दोनों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई जब तक परिजनों को दोनों के बारे में पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया

जानकारी के अनुसार यह घटना खमनोर क्षेत्र के बलीचा गांव की है यहां 2 चचेरी बहनें घर में लुकाछिपी खेल रही थीं खेल-खेल में दोनों बहनें आइसक्रीम फ्रीजर में जाकर छिप गईं और फ्रीजर बंद कर लिया दोनों को सांस लेने में समस्या होने लगी इस बारे में दोनों के परिजनों को जब तक पता चला, तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी

खेल के दौरान फ्रीजर में छिप गईं

इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं वे घर में लुका-छिपी खेल रही थीं दोनों अपने परिजनों के साथ एक समारोह में शामिल होने गई थीं वहां खेल के दौरान फ्रीजर में छिप गईं फ्रीजर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया। SHO ने कहा कि लड़कियों के परिजन समारोह में व्यस्त थे काफी देर बाद जब लड़कियों के परिवार के सदस्यों को पता चला कि लड़कियां लंबे समय से गायब हैं, तो उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की।

उन्होंने देखा तो दोनों लड़कियां फ्रीजर के अंदर मृत अवस्था में मिलीं फ्रिज में 10 साल की पायल और 11 साल की रितिका की मौत हो गई है पुलिस ने बताया कि रितिका के पिता शंभू सिंह मुंबई में काम करते है। जबकि पायल के पिता बस ड्राइवर हैं थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए, मामले की जांच की जा रही है

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...