SportsCricket News: Sanju Samson ने बनाया नया रिकार्ड, ऐसा करने वाले बने...

Cricket News: Sanju Samson ने बनाया नया रिकार्ड, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्लीः साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में संजू सैमसन ने शतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया है। संजू सैमसन की इस शानदार पारी की बदोलत भारत को दमदार जीत हासिल हुई है। संजू टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बैक टू बैक शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह संजू के के बल्ले से निकलने वाली टी20 करियर की दूसरी सेंचुरी रही जो 50 गेंद के भीतर आई। यूवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 27 गेंदों पर 58 रन बनाए। ओपनिंग में उतरे संजू शुरुआत से बेहतरीन लय में दिखे। उन्होंने 50 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। इसके साथ अब संजू ने टी20 की टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

संजू बने दुनिया के चौथे खिलाड़ी

लगातार टी20 में दूसरा शतक ठोकने वाले संजू दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो शतक जड़ने का कारनामा फ्रांस के गुस्ताव मैकियोन, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो कर चुके हैं। इसके साथ ही संजू सैमसन 2024 में लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम और फखर जमां ने इस साल लेग स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए एक समान 7 छक्के जड़े थे। अब यह रिकार्ड भी संजू के नाम हो गया है।

लगातार 2 शतक जड़ने वाले बने पहले बल्लेबाज़

साउथ अफ्रिका के खिलाफ शतक जड़ने से पहले संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। इस तरह संजू सैमसन पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इतिहास में लगातार 2 शतक जड़े हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 202 रनों का स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में महज 141 रनों पर सिमट गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...