Himachalअम्ब में क्राइम मीटिंग का आयोजन , चक्क सराय में चौकी खोले जाने...

अम्ब में क्राइम मीटिंग का आयोजन , चक्क सराय में चौकी खोले जाने पर विचार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब में मंगलवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मीटिंग में अम्व पुलिस थाना में दर्ज हुई एफआईआर जिनकी जांच जारी है। उनके संबंध में जांच अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊना और अम्व का दुर्घटनाओं का रिकार्ड सबसे अधिक रहता था। गत् वर्ष 32 सड़क दुर्घटनाएं थी। जबकि इस वर्ष इन दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। अब तक 17-18 दुर्घटना हुई हैं। दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए पुलिस ने ग्यारह हजार से अधिक ओवरस्पीड वाहनों का चालान किया है।
दुर्घटनाओं में रोकथाम लगे इसके लिए पुलिस विभाग पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभाग की भी मदद लेगा। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में पुलिस टीम महाराष्ट्र और बिहार में भेजी जानी है। जिसे लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चक्क सराय तथा आसपास क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था के लिए  आऊट पोस्ट बनाया जाएगा। जहां कांस्टेबल और सिपाही तैनात किए जाएंगे। इस मामले में वह स्वंय और डीएसपी अम्व मौके का मुआयना करेंगे। इस अवसर पर चक्क सराय में पुलिस चौकी खोले जाने बारे भी चर्चा हुई। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोग भी पुलिस का सहयोग करें। कीमती सामान को लॉकर्स में रखें। संदिग्ध लोगों को आश्रय ना दें। संदिग्ध लोगों और चोरी की घटनाओं बारे तुरंत पुलिस में सूचना दें। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस की तरफ से सरकारी भूमि पर से झुग्गी झोंपड़ियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी अम्व वसुधा सूद, थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...